हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे नए साल का स्वागत करने अपनी अपनी मनपसंद जगहों पर अपने अपने मनपंसद साथियों के साथ पहुंच चुके हैं। भूमि पेडनेकर भी देहरादून पहुंच रही हैं और उनके साथ उनके मनपसंद एक दो नहीं बल्कि तमाम साथी हैं। लेकिन, इससे पहले कि आप कोई कयास लगाएं, हम आपको बता देते हैं कि भूमि देहरादून नए साल का जश्न मनाने नहीं बल्कि साल के पहले दिन से ही काम शुरू करने पहुंच रही हैं। उनके साथ पहुंच रहे हैं कथ्य आधारित सिनेमा के नई सदी के पोस्टर ब्वॉय राजकुमार राव और तमाम दूसरे कलाकार। ये सब मिलकर एक जनवरी से देहरादून में फिल्म ‘बधाई दो’ की शूटिंग करने वाले हैं।
2 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि ने ‘अमर उजाला’ को बताया, “मैं अपनी अगली फिल्म ‘बधाई दो’ का श्रीगणेश पहली जनवरी को करने जा रही हूं। मेरे खयाल में अपना नया साल शुरू करने का इससे बेहतर तरीका और कुछ हो ही नहीं सकता। मुझे सुबह सुबह ही उड़ान भरनी होगी इसलिए मेरे लिए नए साल की पूर्व संध्या अपनी मां और बहन के साथ बिताने का बढ़िया समय होगा।”
3 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि के दिल में देहरादून के लिए एक खास जगह है। वह बताती हैं, “मैं देहरादून के सफर पर निकलूंगी और यह पहला मौका होगा कि मैं कोई पूरा का पूरा प्रोजेक्ट उस खूबसूरत शहर में शूट करूंगी। देहरादून में आखिरी बार मैंने ‘दम लगा के हईशा’ का एक हिस्सा शूट किया था और अब तक उस शहर की यादें मेरे दिल में बसी हुई हैं।”
4 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उत्तराखंड को लेकर भूमि पेडनेकर हमेशा बहुत उत्साहित रहती हैं। एक क्लाइमेट वॉरियर होने के नाते वैसे भी उन्हें हरियाली से प्यार है। वह कहती हैं, “पहाड़ों में कोई न कोई ऐसी खास बात जरूर है, जिसे मैं अंतरात्मा से प्यार करती हूं। मुझे पता है कि राजकुमार राव, मेरे डायरेक्टर हर्षवर्द्धन (कुलकर्णी) और पूरे कास्ट एवं क्रू के साथ ‘बधाई दो’ की शूटिंग करते वक्त मैं बड़ी प्यारी और नई-नई यादें संजोने जा रही हूं।“
5 of 5
भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भूमि पेडनेकर की फिल्म का ये शेड्यूल तुरत फुरत बना है क्योंकि इससे पहले भूमि पेडनेकर ने साल के आखिरी दिन अपनी बहन समीक्षा के साथ दुबई में मनाने की तैयार की थी। लेकिन, विदेश यात्रा को लेकर महाराष्ट्र सरकार के नए नियमों के बाद भूमि ने ये ट्रिप रद्द कर दी। अब भूमि का साल के पहले दिन काम को लेकर कहना है, “दरअसल नए साल के पहले ही दिन काम पर निकलने को लेकर मैं काफी रोमांचित हूं। यह वादों और उम्मीदों पर खरा उतरने की बात है और मैं वाकई अपनी टीम से मिलने को बेताब हूं। यह एक ऑउटडोर शेड्यूल है। इसका मतलब ये भी है कि महामारी के बाद शूटिंग करने के लिए मैं पहली बार मुंबई से बाहर निकल रही हूं।“