फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता से पहले ही अभिनेता कार्तिक आर्यन के जमीन से जुड़े व्यक्तित्व ने उन्हें लोगों के बीच सुपरस्टार बना दिया था और फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के बाद उनकी लोकप्रियता में और चार चांद लग गए, लेकिन इस पूरे फेज के दौरान अभिनेता में काफी बदलाव देखने को मिला। उन्होंने फिल्म का प्रमोशन तो फैंस के बीच जाकर किया ही, इसकी शानदार सक्सेस के बाद भी अभिनेता में विनम्रता देखने को मिलती है जो उन्हें फैंस के और भी करीब लेकर जाती है। हाल ही में अभिनेता को स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते देखा गया, जिसके बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Kartik Aaryan: जुहू में स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाते दिखे कार्तिक आर्यन, फैंस बोले- 'सच में बहुत कूल एक्टर हैं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन