भोजपुरी गानों और उनके सितारों को लोग काफी पसंद करते हैं। भोजपुरी के गाने भी अब पूरे देश में अपनी धूम मचाते हैं। फैंस को भी नए गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। इसी बीच भोजपुरी की हिट मशीन कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव अपना नया गाना लेकर आ गए हैं। सावन के महीने में आए उनके गाने 'बोलबम' ने धमाल मचाया था, तो अब उनका नया गाना 'ट्यूशन वाली' रिलीज हो गया।
2 of 4
खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव ने इस गाने को नेहा राज के साथ गाया है, जो आदिशक्ति फिल्म्स के चैनल पर आज यानी 13 अगस्त को रिलीज हुआ है। वहीं, गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव एक कॉलेज के लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसे ट्यूशन वाली लड़की से प्यार हो गया है और वह लाइब्रेरी में उसे निहारते रहते हैं। गाने को दर्शकों भी का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, खेसारी लाल यादव का जबरदस्त डांस भी देखने को मिल रहा है।
3 of 4
खेसारी लाल यादव का गाना ट्यूशन वाली
- फोटो : सोशल मीडिया
'ट्यूशन वाली' गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और अभी तक छह लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा लोग लाइक्स और कमेंट कर भी अपनी प्यार दिखा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'इनकी आवाज में जरूर कोई जादू है तभी तो करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करते हैं,' तो दूसरे ने लिखा, 'हर मौसम में हर तरह से गाने लाने की पावर खेसारी लाल में ही है।'
4 of 4
खेसारी लाल यादव- सपना चौधरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘संघर्ष 2’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा वह हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के साथ ‘मटक मटक’ गाने में ठुमके लगाते नजर आएंगे। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस भी काफी उत्सुक हैं। खेसारी लाल यादव सलमान खान के ‘बिग बॉस शो’ का भी हिस्सा रह चुके हैं।