{"_id":"5dd3b3e08ebc3e54bd18af7f","slug":"bhojpuri-actress-rani-chatterjee-gets-trolled-for-her-career-destroyed-by-pawan-singh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह से मतभेदों पर यूजर ने किया रानी चटर्जी को ट्रोल तो बोलीं- 'वो क्या भगवान हैं जो...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पवन सिंह से मतभेदों पर यूजर ने किया रानी चटर्जी को ट्रोल तो बोलीं- 'वो क्या भगवान हैं जो...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 19 Nov 2019 04:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rani Chatterjee, Pawan Singh
- फोटो : social media
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों में रानी चटर्जी ने अपनी खास जगह बना ली है। साल 2004 में रिलीज हुई ‘ससुरा बड़ा पइसावाला’ इस इंडस्ट्री की अब तक की सबसे बड़ी हिट मानी जाती है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करने वाली रानी ने एक ट्रोल को जमकर लताड़ा है।
दरअसल रानी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को लोगों ने पसंद भी किया लेकिन इसी बीच एक यूजर ने ऐसा कमेंट किया कि उसकी बात रानी को दिल पर लग गई और उन्होंने यूजर की क्लास लगा दी। रानी की फोटो पर यूजर ने लिखा था- आपका करियर खराब करने में पवन सिंह का हाथ है ऐसी खबरें हैं। 2010 के बाद से आपकी कोई अच्छी फिल्म नहीं आई है। आपने पवन सिंह से मनमुटाव किया था। इसके बाद कोई निर्देशक आपको फिल्म में नहीं लेना चाहता है।
3 of 5
Rani Chatterjee
- फोटो : file photo
इसके जवाब में रानी चटर्जी ने लिखा- 'मेरे बारे में अच्छे से जान लें आप। 2010 के बाद अपने शायद हॉल में जाकर कोई फिल्म नहीं देखी है। रही बात पवनजी की तो उनसे जो भी मनमुटाव था उससे मेरे काम पर कोई फर्क नहीं पड़ा क्योंकि मैं उनके भरोसे इंड्रस्टी में नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी चटर्जी
रानी ने आगे लिखा- किसी भी हीरोइन से मेरी तुलना करने से पहले मेरा और दूसरी अभिनेत्रियों का करियर ग्राफ देख लें। पवन जी क्या मूवी देंगे किसी को। यहां कोई किसी को फिल्म नहीं देता। पहले जान लो फिर लिखो और अगर कोई और लिखवा रहा है तो पहले उसे बताओ। पवन सिंह क्या भगवान हैं जो किसी का काम करवाएंगे या बिगाड़ेंगे।
बता दें रानी चटर्जी का करियर 14 साल की उम्र में ही शुरू हो गया था। रानी अब तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह हर साल चार-पांच फिल्मों में काम करती हैं। बता दें कि रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है। भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले रानी मिस कोलकाता भी रह चुकी हैं। एक समय में रानी और मनोज तिवारी की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।