{"_id":"5ba9ea0f867a557f180c4b62","slug":"bhojpuri-actress-diya-singh-in-sex-scandal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट में फंसा था पवन सिंह की इस एक्ट्रेस का नाम, रिहा होकर किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेक्स रैकेट में फंसा था पवन सिंह की इस एक्ट्रेस का नाम, रिहा होकर किया चौंकाने वाला खुलासा
पवन सिंह की एक्ट्रेस दिया सिंह हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामले में कोर्ट से बरी हो गई हैं। हैदराबाद पुलिस ने इसी साल जुलाई में तेलंगाना के एक पांच सितारा होटल में छापे के बाद एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने का दावा किया था। इस मामले में पवन सिंह के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिया सिंह की गिरफ्तारी हुई थी।
2 of 5
diya singh
हालांकि सेक्स रैकेट मामले में कोर्ट ने दिया सिंह को क्लीन चिट देते हुए बरी कर दिया है। मामले में दिया सिंह ने पहली बार अपनी बात सामने रखी है। उन्होंने बताया कि उनको किस तरह से इस रैकेट में फंसाया गया था। दिया ने बताया कि जनार्दन राव और जॉनी नाम के व्यक्ति ने उन्हें साउथ की फिल्म के लिए अप्रोच किया था।
3 of 5
diya singh
उन्हें फिल्म देने के बहाने हैदराबाद बुलाया गया था और होटल रूम पर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर मीटिंग के लिए आये थे। इस दौरान अचानक पुलिस कार्रवाई हुई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दिया ने इस रैकेट में कई और लोगों के शामिल होने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
diya singh
दिया ने इस मामले में बनाए गए उनके वीडियो को भी फर्जी बताया और कहा कि इन लोगों ने ऐसा कई लड़कियों के साथ किया है। अब इस केस से बाइज्जत बाहर निकलने के बाद दिया सिंह ने पूरा सच बताया है।
विज्ञापन
5 of 5
diya singh
एक्ट्रेस ने पूरे मामले में पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया। बता दें कि दिया ने पवन सिंह के साथ 'राजा' और यश कुमार के साथ 'एक रजाई, तीन लुगाई' जैसी फिल्मों में काम किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।