फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यौन उत्पीड़न के बाद इमरान हाशमी की इस हीरोइन का समाज से उठ चुका है भरोसा, सनसनीखेज खुलासा

Tue, 25 Sep 2018 12:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 12:50 PM IST
विज्ञापन
Tanushree Dutta said she sexual abuse by hero during movie shooting in 2008
#MeToo अभियान के जरिए हॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां उन पर हुई यौन शोषण जैसे आरोप जड़ चुकी हैं। इस अभियान की बदौलत हॉलीवुड निर्देशक हार्वे वीनस्टीन से जुड़े कई यौन शोषण के मामलों को भी अभिनेत्रियों ने बताया है। #MeToo अभियान का असर कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर भी पड़ा और अपने ऊपर हुए यौन शोषण का उन्होंने भी खुलासा किया। अब इस अभियान पर बात करते हुए अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने खुद पर हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया है। 
Tanushree Dutta said she sexual abuse by hero during movie shooting in 2008
'आशिक बनाया आपने', 'चॉकलेट' और 'ढोल' जैसी फिल्मों से सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता #MeToo अभियान पर बात करते हुए कहती हैं कि यह अभियान भारत में तब तक स्वीकार नहीं होगा जब तक की उनके साथ हुई यौन शोषण की घटना को लोग न जान लें। साथ ही तुनश्री ने भारतीय समाज पर भी अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इस समाज से उनका भरोसा पूरी तरह से उठ चुका है। 
Tanushree Dutta said she sexual abuse by hero during movie shooting in 2008
अपनी बात को विस्तार से बताते हुए अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने कहा है कि एक आइटम नंबर में इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया तो किस तरह के राजनीतिक पार्टी के कुछ नेताओं ने उनकी कार के साथ तोड़-फोड़ करनी शुरू दी थी। अपने साथ हुए उत्पीड़न पर बात करते हुए तनुश्री ने कहा- यह घटना साल 2008 की है जब वह हॉर्न ओके प्लीज की शूटिंग कर रही थीं। उस समय उनके साथ जो हुआ सच में हैरान करने वाला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tanushree Dutta said she sexual abuse by hero during movie shooting in 2008
कलाकार का नाम लिए बिना तनुश्री दत्ता आगे कहती हैं कि फिल्म में एक आइटम नंबर के दौरान हीरो उनको गलत तरीके के छू रहा था और उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। साथ ही वह उन्हें इंटीमेट होने के लिए दबाव डाल रहा था। इसके बाद जब तनुश्री ने हीरो की बात नहीं मनी तो इससे परेशान होकर हीरो ने कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के द्वारा तुनश्री दत्ता की कार के साथ तोड़फोड़ कर दी थी। 
विज्ञापन
Tanushree Dutta said she sexual abuse by hero during movie shooting in 2008
इस घटना के बाद से तनुश्री दत्ता कहती हैं कि इस समाज से उनका पूरी तरह के भरोसा उठ चुका है। आपको बता दें तनुश्री दत्ता लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'अपार्टमेंट' में नजर आईं थी। इसके अलावा वह अभिनेता इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में बोल्ड सीन करने की वजह से काफी सुर्खियों में रह चुकी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed