भाई दूज का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इस खास मौके पर तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन से लेकर सारा अली खान तक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
भाई दूज: इनाया ने बोला गायत्री मंत्र, कार्तिक आर्यन ने बहन के छुए पैर, सारा-इब्राहिम ने की मस्ती
कार्तिक आर्यन ने अपनी बहन कृतिका तिवारी के साथ तस्वीर शेयर की है। जिसमें टीका लगाने के बाद कार्तिक बहन का पैर छूते नजर आ रहे हैं। भाई दूज की ये तस्वीर शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने लिखा- 'मेरी बहन का भाई इस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। मैं नहीं वह हमेेशा यही कहती है। भाई दूज मुबारक।'
A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on
अभिनेता कुणाल खेमू ने भी भाई दूज का एक वीडियो शेयर किया जिसमें कुणाल की बहन उनकी आरती उतारते हुए गायत्री मंत्र बोल रही हैं। इस वीडियो में सभी का ध्यान खींचा कुणाल की बेटी इनाया ने। इनाया भी अपनी तोतली आवाज में गायत्री मंत्र बोलती हैं। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बता दें कि इनाया हों या उनके भाई तैमूर, हमेशा मीडिया अटेंशन खींचने में कामयाब रहते हैं।
Here’s to spreading light this Bhai Dooj #happybhaidooj
A post shared by Kunal Kemmu (@khemster2) on
सारा अली खान ने भाई दूज मनाते हुए कोई तस्वीर तो शेयर नहीं की लेकिन इब्राहिम के साथ उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भाई-बहन की ये जोड़ी खूब मस्ती करती नजर आ रही है। वीडियो में सारा और इब्राहिम का क्यूट अंदाज भी लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।
Happy new year🎉🎊👻🙌🏻👫 Life is short- live 🤗laugh 🤣 love 💓 and avoid mosquitoes‼️ 🦟 🦟 🦟
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on