सस्पेंस थ्रिलर से भरपूर फिल्में बनाने वाले निर्देशक सुजॉय घोष ने एक बार फिर बदला के जरिए दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली है। पहले दिन थोड़ी धीमी ओपनिंग के बाद वीकेंड पर छुट्टियों का इसे फायदा मिला और कलेक्शन में रफ्तार देखी गई। रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ भारतीय क्रिकेट टीम का मैच था। इस वजह से रविवार को फिल्म की कमाई में जितनी ग्रोथ दिखनी चाहिए थी वो नहीं दिखी।
2 of 5
badla
- फोटो : social media
फिल्म बदला से अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर है। दोनों इससे पहले पिंक में साथ दिखे थे। बदला की ओपनिंग डे की कमाई पर नजर डालें तो पहले दिन इसने पिंक की कमाई को पीछे छोड़ दिया है। पिंक ने ओपनिंग डे पर जहां 4 करोड़ कमाए थे तो वहीं बदला ने 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार को मैच की वजह से बदला के कलेक्शन में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। फिल्म ने 9 करोड़ के करीब बिजनेस किया। इस तरह इसने तीन दिन में कुल 22.25 करोड़ जुटाए।
3 of 5
badla
- फोटो : social media
फिल्म बदला स्पैनिश फिल्म कॉन्ट्राटिएम्पो (Contratiempo) से प्रेरित है। एक इंटरव्यू में सुजॉय घोष ने बताया कि इस फिल्म की कहानी उन्होंने 10 साल पहले शुरू कर दी थी। पहले इसमें अमिताभ बच्चन, नसीरुद्दीन शाह और विद्या बालन की मुख्य भूमिका थी। बाद में स्क्रिप्ट में कई बदलाव किए गए। करीब 30 करोड़ के बजट में बनी बदला को 2,200 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। इसे शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है।
4 of 5
Captain Marvel
- फोटो : social media
बॉलीवुड फिल्मों को इन दिनों हॉलीवुड से कड़ी टक्कर मिल रही है। बदला के साथ रिलीज हुई कैप्टन मार्वल के कलेक्शन पर नजर डालें तो ये फिल्म आगे निकलती हुई दिखाई दे रही है। सुपरवूमेन के अवतार में ब्री लार्सन को दर्शक पसंद कर रहे हैं। रविवार को कैप्टन मार्वल ने करीब 13.50 करोड़ का बिजनेस किया है। तीन दिन में फिल्म ने 40 करोड़ कमा लिए हैं।
5 of 5
captain marvel
- फोटो : social media
कैप्टन मार्वल फिल्म को एवेंजर्स सीरीज की अगली फिल्म एंडगेम से जोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एवेंजर्स में कैप्टन मार्वल सबसे ताकतवर सुपरहीरोज में से एक है। फिल्म को इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषा में रिलीज किया गया है।