फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bachchhan Paandey Day 7 Collection: सात दिनों में 50 करोड़ भी नहीं कमा पाई 'बच्चन पांडे', इस बार फ्लॉप रहे अक्षय कुमार

Fri, 25 Mar 2022 09:47 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 25 Mar 2022 09:47 AM IST
विज्ञापन
Bachchhan Paandey Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar Kriti Sanon And Arshad Warsi Film Earnings Declined
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' का हर किसी को लंबे समय से इंतजार था। लेकिन साजिद नाडियाडवाला की यह फिल्म उस वक्त सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जब पूरा देश कश्मीरी पंडितों के साथ 32 साल पहले हुए अत्याचारों के खिलाफ एक जुट होकर खड़ा था। जब सिनेमाघरों में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा था। जब हर कोई अनुपम खेन, दर्शन कुुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी की तारीफों के पुल बांध रहे थे। जब अभिनेता से लेकर नेता तक हर व्यक्ति 'द कश्मीर फाइल्स' को देखने का आग्रह कर रहा था। 

Bachchhan Paandey Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar Kriti Sanon And Arshad Warsi Film Earnings Declined
बच्चन पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जाहिर तौर पर जब दर्शकों के बीच किसी फिल्म को लेकर इस तरह का क्रेज हो, तब उनसे किसी और फिल्म की ओर रुख करने की अपेक्षा करना बेकार था। यही कारण है कि अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। यदि ऐसा नहीं होता तो, 'बच्चन पांडे' के आंकड़े कम से कम 25 से 30 प्रतिशत बेहतर होते। हालांकि जिन लोगों ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखा है, उनका यही सुझाव था कि यह एक टाइमपास एंटरटेनर है। लेकिन यह वर्ड ऑफ माउथ, 'द कश्मीर फाइल्स' की लहर के खिलाफ दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में नाकाम रही।

Bachchhan Paandey Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar Kriti Sanon And Arshad Warsi Film Earnings Declined
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि अब बच्चन पांडे का खेल खत्म हो गया है। वहीं आरआरआर की रिलीज ने इस फिल्म के स्क्रीन नंबर्स को घटाने में बड़ा योदगान दिया है। जिसकी वजह से 'बच्चन पांडे' महज सात दिनों में 50 कारोड़ रुपये तक ही सीमट कर रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bachchhan Paandey Box Office Collection Day 7 Akshay Kumar Kriti Sanon And Arshad Warsi Film Earnings Declined
बच्चन पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

पहले हफ्ते में की इतनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' पहले ही हफ्ते में औंधे मुंह गिर गई है। यह फिल्म सात दिनों में 50 करोड़ रुपये भी कमाने में नाकाम रही।

दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पहला दिन [पहला शुक्रवार] 13.25 करोड़ रुपये
दूसरा दिन [पहला शनिवार] 12 करोड़ रुपये
तीसरा दिन [पहला रविवार] 12 करोड़ रुपये
चौथा दिन [पहला सोमवार] 3.30 करोड़ रुपये
पांचवां दिन [पहला मंगलवार]  2.99 करोड़ रुपये
छठवां दिन [पहला बुधवार] 2.70 करोड़ रुपये
सांतवां दिन [पहला गुरुवार] 2.45 करोड़ रुपये
कुल 48.66 करोड़ रुपये
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed