फिल्म 'बाहुबली' ने पूरी दूनिया भर में खूब नाम और पैसा कमाया। आलीशान सेट, एक्टर्स की कमाल एक्टिंग और गजब के डायलॉग देख दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए थे। लेकिन 'बाहुबली' के दर्शकों के लिए एक बहुत बुरी खबर है।
'बाहुबली' के साम्राज्य पर आया इतना बड़ा संकट, खबर जान फैंस को लगेगा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लीडिंग वेबसाइट से बात करने दौरान फिल्म के डायरेक्टर एसएस राजामौली ने बताया है कि जल्द ही 'बाहुबली' का सेट तोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'बाहुबली' की सक्सेस के बाद फिल्मसिटी की टीम ने मेकर्स से यह सेट 5 करोड़ रुपए में खरीद लिया था।'
पढ़ें- मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और छोटे शॉर्ट्स में नजर आईं भारती, शादी के बाद और निखर गईं
राजमौली आगे कहते हैं, 'तब से इसे पब्लिक के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद यहां के टूर टिकट काफी तेजी से बिके। फिल्मसिटी सेट पर खर्च की गई अपनी लागत निकाल चुकी है।' वहीं गाइड ने बताया कि 'बाहुबली' की जगह किसी और फिल्म का सेट लगाया जाएगा।
पढ़ें- सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या की बेइज्जती से तिलमिलाए अभिषेक, पहली बार इतने गुस्से में बोली ये बात
गाइड ने कहा, 'नए सेट के निर्माण के लिए जनवरी में 'बाहुबली' के सेट को तोड़ दिया जाएगा। रामोजी फिल्मसिटी का कुल एरिया 2000 एकड़ है। इसके 15 एकड़ हिस्से में 'बाहुबली' का सेट लगाया गया था।'
'बाहुबली' के सेट की लागत करीब 35 करोड़ रुपए थी। सेट को प्रोडक्शन डिजाइनर साबू सायरिल ने बनाया था। इस सेट को 500 लोगों ने करीब 50 दिन में तैयार किया था। अब इस सेट को किसी नई फिल्म के लिए तोड़ा जा रहा है।