फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर के सामने अनुष्का से रिश्ते को लेकर ये क्या बोल गए 'बाहुबली', खोल दी सारी सच्चाई

Mon, 17 Dec 2018 04:38 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 17 Dec 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
Baahubali actor Prabhas break silence on affair with Anushka Shetty at Karan Johar show
Prabhas Anushka Shetty - फोटो : twitter

'बाहुबली' फिल्म से तहलका मचाने वाले प्रभास के दिल में कौन है यह राज हर कोई जानना चाहता है। कई बार ऐसी खबरें आई कि 'बाहुबली' फिल्म से प्रभास और अनुष्का शेट्टी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्तों के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की। इस बीच करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में प्रभास ने पहुंचते ही अपने और अनुष्का के रिश्ते पर ऐसी बात कह दी जिसे जानकर आप भी कहेंगे दाल में कुछ तो काला है।

Baahubali actor Prabhas break silence on affair with Anushka Shetty at Karan Johar show
Koffee with Karan - फोटो : Instagram

प्रभास, राणा दग्गुबाती और एस राजामौली करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचे। इस शो के कुछ प्रोमो सामने आए हैं जिसमें करण जौहर 'बाहुबली' टीम से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में करण जौहर ने प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिश्ते पर सवाल पूछे जिसका 'बाहुबली' ने बेबाक अंदाज में जवाब दिया।

Baahubali actor Prabhas break silence on affair with Anushka Shetty at Karan Johar show
Koffee with Karan prabhas - फोटो : Instagram

'प्रोमो में करण जौहर प्रभास से पूछ रहे हैं कि क्या आप सिंगल हैं? आपके और अनुष्का की डेटिंग की बात सही है? इस पर प्रभास ने कहा वह सिंगल हैं। प्रभास के इस सवाल के बाद करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड खेला। इस खेल के दौरान 'करण ने प्रभास से पूछा क्या आपने काउच पर कुछ झूठ बोला है? तभी प्रभास हां कहते हैं और सभी हंसने लगते हैं।' 38 साल के प्रभास ने अब तक शादी नहीं की है और उन्हें सलमान खान की तरह ही मोस्ट एलिजिबल बैचलर कहा जाता है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali actor Prabhas break silence on affair with Anushka Shetty at Karan Johar show
anuhska and prabhas - फोटो : File Photo

'बाहुबली 2' की सफलता के बाद से ही अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा। यहां तक कि दिसंबर 2017 में ऐसी भी खबरें आईं कि दोनों की सगाई भी हो गई है। इन सब बातों को दोनों स्टार्स ने अफवाह करार देते हुए सिर्फ अच्छा दोस्त बताया। आपको बता दें, ऐसा पहला बार हुआ है कि तेलुगू इंडस्ट्री से जुड़े सितारे करण जौहर के 'कॉफी विद करण' में शो में पहुंचे। 

विज्ञापन
Baahubali actor Prabhas break silence on affair with Anushka Shetty at Karan Johar show
Koffee with Karan - फोटो : Instagram

प्रभास बहुत शाय नेचर के हैं ऐसे में करण जौहर के मनाने पर वह राजी हुए। 'बाहुबली' की टीम के साथ करण जौहर का यह एपिसोड इस महीने के आखिर तक टेलीकास्ट हो सकता है। प्रभास की फैन फॉलोइंग 'बाहुबली' फिल्म के बाद काफी बढ़ गई है। खबरों की मानें तो 'बाहुबली' के दौरान प्रभास को शादी के करीब 6000 प्रपोजल मिले थे। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रभास की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed