'मंगल का दंगल' कॉलम में इस हफ्ते हम बात करेंगे हाल ही में रिलीज 2 फिल्मों की। इन फिल्मों में 'लवयात्री' और 'अंधाधुन' फिल्म शामिल हैं। इस कड़ी में फिल्मों के 3 दिन के कलेक्शन की तुलना करेंगे। फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर असर और रिलीज के 3 दिन तक कितना कलेक्शन करने में कामयाब रही इस पर भी चर्चा करेंगे।
3 दिन में ही सलमान के जीजा की 'लवयात्री' को 'अंधाधुन' ने चटाई धूल, आयुष्मान के सामने फेल हुए आयुष
सबसे पहले बात करते हैं 'लवयात्री' फिल्म की। इस फिल्म का सलमान खान ने खुद जमकर प्रमोशन किया जिसकी वजह जीजा आयुष शर्मा को लॉन्च करना था। रिलीज होने से पहले ही फिल्म नाम की वजह से विवाद में फंस गई थी। इस फिल्म का नाम पहले 'लवरात्रि' था लेकिन बाद में बदलकर 'लवयात्री' कर दिया गया। वैसे तो अक्सर विवादों से फिल्मों को कलेक्शन के मामले में फायदा जरूर होता है लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
'लवयात्री' फिल्म का ज्यादातर हिस्सा गुजरात में शूट हुआ है और यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलेगा। फिल्म के ओपनिंग डे पर ही सिनेमाघरों में ऑक्यूपेसी 10 से 12 फीसदी रही थी जिसकी जानकारी फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने दी थी। पहले दिन तो फिल्म का कलेक्शन अच्छा नहीं रहा लेकिन वीकेंड में थोड़ी रफ्तार जरूर पकड़ी। हालांकि फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने इस फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.80 करोड़, दूसरे दिन 2 करोड़ और तीसरे दिन 2.60 करोड़ रहा। यानी कि इस फिल्म का कुल कलेक्शन 6.5 करोड़ है।
#Andhadhun Sunday- ₹ 7.25 cr nett. Total- Weekend- ₹ 14.65 cr nett.#LoveYatri- Sunday- ₹ 2.60 cr nett. Weekend- ₹ 6.5 cr nett . DISASTER. #Andhadhun Saturday-witnessing 90-95% growth compared to Friday. Superb trending. @ayushmannk @radhika_apte @tabuism @Viacom18Movies
वहीं 'अंधाधुन' फिल्म की बात करें तो यह फिल्म समीक्षकों की उम्मीदों पर शुरुआत से ही खरी उतरी। इस फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और लगातार 'लवयात्री' को मात देती रही। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तो ठीक ठाक कलेक्शन किया था लेकिन वीकेंड में ताबड़तोड़ कलेक्शन जुटाने में कामयाब रही। 'अंधाधुन' फिल्म थ्रिलर फिल्म है जिसमें आयुष्मान खुराना के अलावा राधिका आप्टे और तब्बू मुख्य भूमिका में हैं।
इस फिल्म को वीकेंड पर अच्छा रिस्पांस मिला। यहां तक कि फिल्म समीक्षक सुमित कादल ने शनिवार 'अंधाधुन' की सिनेमाघरों में 90 से 95 फीसदी ऑफ्सूपेसी रही। 'अंधाधुन' फिल्म का बजट 17 करोड़ बताया जा रहा है तो वहीं 'लवयात्री' फिल्म का बजट करीब 22 करोड़ बताया जा रहा है। इस फिल्म के 3 दिन के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन 2.40 करोड़, दूसरे दिन 5 करोड़ और तीसरे दिन 7.25 करोड़ का कलेक्शन किया। यानी कि यह फिल्म अब तक कुल 14.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि 'लवयात्री' के मुकाबले 'अंधाधुन' फिल्म कलेक्शन मामले में पिछड़ गई है।
#Andhadhun Saturday-witnessing 90-95% growth compared to Friday. Superb trending. @ayushmannk @radhika_apte @tabuism @Viacom18Movies