अपनी डेब्यू फिल्म टार्जन: द वंडर कार से ढेर सारे अवॉर्ड बटोरने वालीं आयशा टाकिया लंबे समय बाद स्पॉट हुई हैं। टार्जन के बाद आयशा की कई ऐसी फिल्में रहीं जिनसे उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। जल्द ही आयशा ने शादी का फैसला कर लिया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली।
2 of 5
ayesha takia
- फोटो : social media
लंबे समय बाद आयशा बेटे मिकाइल के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। उन्होंने बेटे को स्ट्रॉलर पर बैठा रखा था। फोटोग्राफर्स को देखकर आयशा का बेटा मिकाइल अपने फोन से पेपराजी की ही फोटो खींचने लगा।
3 of 5
ayesha takia
- फोटो : social media
लुक्स की बात करें तो इस दौरान आयशा कूल लुक में नजर आईं। आयशा ने ब्लू जींस के साथ ग्रे कलर की टीशर्ट पहनी थी। फिलहाल आयशा फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ वक्त बीता रही हैं।
4 of 5
ayesha takia
- फोटो : social media
आयशा आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2011 में फिल्म मोड़ में दिखी थीं। उसके बाद उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की। बता दें कि जब आयशा 4 साल की थीं तभी से मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। साल 2000 में आयशा टाकिया ने फाल्गुनी पाठक के एल्बम के एक गाने 'मेरी चूनर उड़ उड़ जाए' में काम किया था। इस गाने ने दर्शकों का मन मोह लिया था। उन्होंने सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्म वॉन्टेड की थी हालांकि फिल्म के हिट होने का फायदा उन्हें नहीं मिल पाया।
5 of 5
ayesha takia
- फोटो : file photo
आयशा टाकिया के लुक में काफी बदलाव आ गया है। खबरों की माने तो आयशा ने लिप्स, जॉ लाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई। उनका नया लुक सामने आने के बाद वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुईं हालांकि आयशा ने कभी इस बात को माना नहीं लेकिन उनकी तस्वीरें सब कुछ खुद बयां कर जाती हैं।