ड्रग्स केस में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को सात अक्तूबर तक एनसीबी की कस्टडी में ही रहना होगा। एनसीबी ने कोर्ट में आर्यन खान की टीम को ड्रग्स का सेवन करने वाला गैंग बताया है। एनसीबी को आर्यन के चैट से पता चला है कि वे ड्रग्स खरीदने-बेचने की प्लानिंग कर रहे थे और इसके तार विदेशों तक जुड़े हो सकते हैं। वे ड्रग की बात कोड वर्ड में करते थे। एनसीबी ने बताया कि उनके फोन से हमें कई आपत्तिजनक चीजें मिली हैं। ये सभी ड्रग्स सप्लायर से लगातार संपर्क में रहते हैं। ये ऐसी परिस्थितियां हैं, जिसकी जांच की जानी चाहिए।
जांच का दायरा बढ़ाना चाहती हैं एनसीबी
एनसीबी ने कोर्ट में कहा, हमें पूछताछ और जांच का दायरा बढ़ाना होगा। इसलिए हमें नौ दिन की रिमांड दी जाए, ताकि सभी से पूछताछ हो सके। वहीं आर्यन का केस लड़ रहे सतीश मानशिंदे ने दलील दी कि आर्यन ने पार्टी ऑर्गेनाइजर्स से कोई बात नहीं की। उनको वहां बुलाया गया था। आर्यन के पास से ड्रग्स नहीं मिली। इससे यह कैसे साबित होता है कि आर्यन इन सब में शामिल हैं।
2 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत एनसीबी ने अपने लैंडलाइन फोन से आर्यन की उनके पिता शाहरुख खान से दो मिनट बात करवाई। इस दौरान आर्यन लगातार रोते रहे। आर्यन खान को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
रविवार की सुबह एनसीबी के अधिकारियों ने आर्यन से पूछताछ की। आर्यन ने एनसीबी के अधिकारियों के सामने खुद को छोड़े जाने की विनती करते हुए दोबारा ऐसी हरकत न करने का बार बार वादा किया। लेकिन एनसीबी ने एक नहीं सुनी। आर्यन खान के पास से 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस और MDMA की 22 गोलियां मिली हैं। जिसकी कीमत 133,000 रुपए बताई जा रही है।
4 of 5
आर्यन खान
- फोटो : Social Media
आर्यन पर लगी हैं ये धाराएं
आर्यन खान पर NDPC 8 C, 20 B, 27 और 35 की धाराएं लगाई गई हैं। इस जुर्म में 1 साल सजा या 20 हजार जुर्माना देना पड़ता है। बता दें, रेव पार्टी मुंबई से गोवा के बीच रास्ते में होनी थी। रेड पड़ने के बाद इसे वापस मुंबई ले आया गया।
5 of 5
श्रद्धा, रकुल, सारा, दीपिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स केस का एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) एक्शन में दिखाई दे रही है। पिछले एक साल में बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार ड्रग्स केस में फंस चुके हैं। इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह, सारा अली खान, अर्जुन रामपाल, भारती सिंह जैसे कई सितारों से तो कई-कई बार पूछताछ भी हो चुकी है।