{"_id":"615ae60c8ebc3e6250237fcf","slug":"three-years-of-andhadhun-sriram-raghavan-reveals-how-ayushmann-khurrana-joined-the-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 Years Of Andhadhun: श्रीराम राघवन ने बताया कैसे फिल्म में आए आयुष्मान, तब्बू ने भी किया खास खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 Years Of Andhadhun: श्रीराम राघवन ने बताया कैसे फिल्म में आए आयुष्मान, तब्बू ने भी किया खास खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 04 Oct 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्रीराम राघवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की छवि बदलने की कोशिशों में लगे निर्देशक श्रीराम राघवन की ट्रेंडसेटर फिल्म ‘अंधाधुन’ को रिलीज हुए तीन साल पूरे हो रहे हैं। कम लोग ही जानते हैं कि, इस फिल्म में हीरो का रोल पहले वरुण धवन को ऑफर किया गया था। लेकिन कुछ समय पहले ही वरुण धवन की फिल्म ‘बदलापुर’ रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों द्वारा अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला था। ऐसे में वरुण ने श्रीराम राघवन की इस फिल्म को ठुकरा दिया था। हालांकि, आयुष्मान खुराना इस फिल्म को करना चाहते थे। इसी वजह से जैसे ही अभिनेता को ये जानकारी मिली कि, वरुण धवन ने फिल्म 'अंधाधुन' को करने से इनकार कर दिया है, तो उन्होंने श्रीराम के मोबाइल पर एक संदेश भेजकर इस रोल के लिए अपने ऑडीशन की गुजारिश की थी।
श्रीराम राघवन ने 'अमर उजाला' को एक इंटरव्यू दिया है। इस खास बातचीत में श्रीराम बताते हैं, 'आयुष्मान का मेरे पास संदेश आया तो मुझे सुखद आश्चर्य तो हुआ ही, मुझे ये भी लगा कि ये अभिनेता कामयाबी के बाद भी अपने पैर जमीन से जोड़े हुए हैं। आयुष्मान ने इस किरदार के लिए बहुत मेहनत की थी। पियानो के साथ वाले उनके जितने सीन फिल्म में हैं, उन सबमें आयुष्मान खुद पियानो बजा रहे हैं।'
2 of 5
श्रीराम राघवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरी तरफ आयुष्मान खुराना भी इस फिल्म के लिए में मौका मिलने पर श्रीराम राघवन का अहसान मानते हैं। वह कहते हैं, 'फिल्म ‘अंधाधुन’ में एक ताजगी भरी, अनूठी और एक पाथब्रेकिंग फिल्म थी। श्रीराम राघवन हमारे देश के सर्वश्रेष्ठ निर्देशकों में गिने जाते हैं और मैं भाग्यशाली रहा हूं कि, मुझे उनके साथ रचनात्मक रूप से जुड़ने का अवसर मिला। मैंने उनके विजन और उनकी महारत के सामने हथियार डाल दिए थे और मुझे गर्व है कि ‘अंधाधुन’ मेरी फिल्मोग्राफी का हिस्सा बनी।'
3 of 5
श्रीराम राघवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आयुष्मान स्वीकार करते हैं, ‘मैं पूरी तरह से डायरेक्टर का एक्टर हूं और ‘अंधाधुन’ ने मुझे पहले से बेहतर एक्टर बना दिया है। इसने मुझे एक कलाकार के रूप में हमेशा खुद को चुनौती देना और रचनात्मक रूप से एक बेचैन आत्मा बनना सिखाया। ‘अंधाधुन’ मेरे लिए रचनात्मक रूप से सर्वाधिक संतुष्टि देने वाली फिल्म रही है और मुझसे मेरा ही अनजान पक्ष परदे पर उतरवा लेने का पूरा क्रेडिट श्रीराम सर को जाता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रीराम राघवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, इस फिल्म चर्चा पर तब्बू कहती हैं, ‘मैं हमेशा से श्रीराम राघवन के साथ काम करना चाहती थी। ये फिल्म और इसके सारे किरदार एक अच्छा संयोग बना। मैंने कभी सोचा नहीं था कि ये फिल्म इतनी कामयाब होगी। लोग कहते हैं कि, यह हिंदी सिनेमा का टर्निंग प्वाइंट है, ये भी मैंने कभी नहीं सोचा था। श्रीराम का कहानी कहने का ढंग अलग है। ये बहुत ही ऑर्गेनिक फिल्म है। कहीं से नकली नहीं दिखती। कोई जबरदस्ती का घुमाव या साजिश नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
श्रीराम राघवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे तब्बू ने कहा, 'थ्रिल या डराने के लिए कोई चीज जानबूझकर अलग से नहीं डाली गई। फिल्म का हर दृश्य अपने आप कहानी को आगे बढ़ाता जा रहा है। ध्यान से देखेंगे तो फिल्म के किरदारों को ये भी नहीं पता होता कि अगले पल क्या होने वाला है। फिल्म में पूरे समय सिमी खुद को हालात के हिसाब से बदलती रहती है। मेरे हिसाब से दर्शकों को यही बात पसंद आई।' बता दें कि आयुष्मान को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।