बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने आर्थर रोड जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले जो काम किया है, उससे उनके फैंस हैरान हैं। 23 साल के आर्यन खान पिछले हफ्ते ही मुंबई की आर्थर रोड जेल से बाहर आये हैं। उन्होंने जेल से बाहर आने के बाद सबसे पहले अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पिक्चर को डिलीट कर दिया। जिससे उनके फैंस चकित हैं कि आखिर आर्यन ने ऐसा क्यों किया? स्टार-किड आर्यन खान के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते हैं, लेकिन जेल में रहने के दौरान उनके अकाउंट पर कोई भी पोस्ट नहीं डाली गई थी और जब वह जेल से बाहर आये तो सबसे पहले अपनी प्रोफाइल पिक्चर को ही डिलीट कर दिया।
2 of 5
शाहरुख, आर्यन, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी डिस्प्ले पिक्चर को डिलीट कर दिया है। हालांकि, यह भी सच है कि दूसरे स्टार किड्स की तरह आर्यन खान इंस्टाग्राम पर उतने ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने 2013 से इंस्टाग्राम पर केवल 24 पोस्ट साझा किए हैं।
3 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान इंस्टाग्राम पर 2013 में जुड़े थे। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में करीब एक महीने बिताने के बाद शनिवार को मन्नत लौटे स्टार किड आर्यन खान का उनके घर मन्नत के बाहर जोरदार स्वागत हुआ और इस दौरान पटाखे जलाकर और ढोल बजाकर उनकी वापसी का जश्न मनाया गया। प्रशंसकों ने आर्यन का जोरदार स्वागत किया।
4 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 3 अक्तूबर रविवार को गिरफ्तार किया था। उनके साथ ही उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट और मॉडल मुनमुन धमेचा को भी गिरफ्तार किया था। उनकी जेल से वापसी के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने उनका स्वागत किया था और करण जौहर, शनाया कपूर, हंसल मेहता सहित अन्य लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए उनपर प्यार लुटाया था। उनकी बहन सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने प्यार का इजहार करने के लिए आर्यन खान की बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की थी।
5 of 5
आर्यन खान, शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले आर्यन खान ने अपने इंस्टाग्राम पर डीपी लगा रखी थी। लेकिन ‘मन्नत’ वापस आने के बाद उन्होंने इसे डिलीट कर दिया है और प्रोफाइल पिक को ब्लैंक छोड़ा हुआ है। हालांकि, आर्यन खान ने अपनी कोई पोस्ट डिलीट नहीं की है। उनकी सारी फोटो इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं।