शाहरुख खान के बेटा आर्यन खान का कल 24वां जन्मदिन मनाया जाएगा। 13 नंवबर को जन्मा आर्यन खान हर साल अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाता था लेकिन इस साल उसका यह जन्मदिन काफी अलग होने वाला है। आर्यन फिल्मों में आता या नहीं लेकिन उससे पहले ही उसने जीवन में एक बुरा दौरा देख लिया। क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन को गिरफ्तार किया गया था और उसे जेल में बाहर आने में एक महीने का वक्त लग गया था। हमेशा शानोशौकत और करोड़ों के बंगले में रहने वाले आर्यन खान को मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में वक्त गुजारना पड़ा जहां उसने ना ढंग से खाना खाया और ना ही चैन से सोया।
ऐसे मनाया जाएगा आर्यन का जन्मदिन
हालांकि अब जेल से बाहर आने के बाद आर्यन सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहा है। वहीं शाहरुख और गौरी भी आर्यन को घर के अंदर ही रख रहे है और बहुत ज्यादा पब्लिक अपीयरेंस से बच रहे हैं। ऐसे में लोग जानना चाह रहे हैं कि आर्यन खान इस बार अपना जन्मदिन कैसे मनाएगा।
2 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स की माने तो जहां पहले आर्यन खान का जन्मदिन धूम धाम से मनाया जाता था तो वहीं इस बार शांति भरा माहौल देखने को मिलेगा। आर्यन खान का जन्मदिन सेलिब्रेशन बहुत ही सादगी से होगा जिसमें कोई मेहमान शामिल नही होंगे। सेलिब्रेशन के लिए आर्यन खान के परिवार के लोग रहेंगे और अमेरिका से फेसटाइम के जरिए उसकी बहन सुहाना भी उससे बात करेगी।
3 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो आर्यन को जेल में रहने से काफी मानसिक कष्ट हुआ है और उससे बाहर निकलने के लिए उसे जरूरत के हिसाब से स्पेस और प्राइवेसी दी ज रही है। वह धीरे धीरे अपने सामान्य रूटीन की तरफ लौट रहे हैं। आर्यन का जन्मदिन हमेशा बेहद खास तरीके से मनाया गया है। शाहरुख ने उन्हें हॉलीडे पर भेजा है और गैजेट्स दिलवाएं हैं लेकिन इस बार शाहरुख इसे बहुत शांत तरीके से रखना चाहत हैं।
4 of 5
आर्यन खान और अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन को जमानत तो मिल गई है लेकिन हर शुक्रवार को उसे एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी। ऐसे में शाहरुख भी हर तरह की सावधानी बरत रहे हैं और बेटे को पैपराजी से दूर रख रहे हैं। शाहरुख के जन्मदिन तक आर्यन घर वापस आ गया था लेकिन उन्होंने बेहद सादगी से अपना जन्मदिन और दिवाली दोनों मनाई।
5 of 5
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान को फिल्मों में हीरो बनने का कोई शौक नहीं है बल्कि वह फिल्में बनाने चाहता है। हालांकि आर्यन अभी कुछ समय तक इन सारी चीजों से दूर रहेगा। वहीं शाहरुख भी अब धीरे धीरे काम पर लौट रहे हैं और अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर रहे हैं।