अरुणा ईरानी हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अपने किरदार में इस कदर ढल जाती हैं कि मानो वह किरदार उन्हीं के लिए लिखा गया हो। अरुणा ने अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिल में जगह बनाई और उन्होंने फिल्मों में एक से बढ़कर एक कई तरह के रोल निभाकर दर्शकों का खास मनोरंजन किया। उन्होंने बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक अपने अभिनय का जलवा दिखाया। उन्होंने फिल्मों में खलनायिका, हीरोइन व चरित्र अभिनेत्री के रूप में लंबे समय तक शानदार काम किया है। अभिनेत्री के खलनायिका के किरदार ने उन्हें खास पहचान दिलाई। आज अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर चलिए जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
Aruna Irani: जब महमूद को दिल दे बैठी थीं अरुणा ईरानी, शादी की अफवाह फैलने पर बेपटरी हो गया था चमकता हुआ करियर
अरुणा ईरानी का जन्म 18 अगस्त 1946 को मुंबई में हुआ था। अरुणा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में महज नौ साल की उम्र में ही कर दी थी, तब उन्होंने साल 1961 में दिलीप कुमार की फिल्म 'गंगा जमुना' से की थी। 'गंगा जमुना' के हीरो दिलीप कुमार अरुणा ईरानी के अभिनय से काफी खुश हुए और उनकी खूब सराहना की थी। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अरुणा ईरानी पहली बार साल 1971 में आई फिल्म 'कारवां' में काम किया था। इसके बाद उन्हें महमूद की फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' में देखा गया। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म हिट साबित हुई।
Big B Doppelganger: ऐसा हमशक्ल जिसे देख अमिताभ बच्चन भी चकरा गए, मिलिए पुणे के शशिकांत पेडवाल से
इसके बाद अरुणा ईरानी ने महमूद के साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ फिल्में करने के बाद दोनों के बीच प्यार पनप उठा था। बॉलीवुड की गलियों में अरुणा और मोहम्मद के प्यार के ही चर्चे थे। खबरें यहां तक फैल गई थीं कि दोनों ने शादी कर ली है। मोहम्मद के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए अरुणा ईरानी ने एक बार इंटरव्यू में बताया था की फिल्म 'कारवां' के बाद उन्हें दो साल तक कोई काम नहीं मिला। 'कारवां' और 'बॉम्बे टू गोवा' काफी हिट साबित हुई। ये दोनों फिल्में लगभग एक समय आसपास ही रिलीज हुई थीं, लेकिन कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई थी कि उन्होंने और महमूद ने शादी कर ली है।
Aamir Khan On Pay Gap: 'इसका लिंग से नहीं लेकिन..., जब वेतन समानता पर चुप्पी तोड़कर आमिर खान ने दिया बड़ा बया
इस दौरान अभिनेत्री ने सार्वजनिक तौर पर सामने आकर लोगों को समझाने की कोशिश भी नहीं की। इसके बाद उन्हें तीन साल तक बेरोजगार रहना पड़ा। हालांकि, एक बार फिर उनका करियर पटरी पर आया, जब राज कपूर ने उन्हें फोन किया और 'बॉबी' फिल्म में रोल ऑफर किया और उन्होंने 'बॉबी' में काम करने के लिए तुरंत हां कह दिया और किस्मत की बात थी कि 'बॉबी' भी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद अरुण सफलता की सीढ़ियां चढ़ती गईं। अभिनेत्री के पास कई तरह के रोल आए और उन्होंने सभी किरदार में खुद को फिट किया। अभिनेत्री ने कभी भी किसी रोल के लिए मना नहीं किया, चाहे वह खलनायिका का हो या सपोर्टिंग रोल। उन्होंने सभी किरदार में खुद को साबित किया।
Tiger Nageswara Rao: 'टाइगर नागेश्वर राव' का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज, रवि तेजा का दिखा खतरनाक अंदाज
अरुणा ईरानी ने अपने करियर में लगभग 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। शुरुआत में सुपरहिट फिल्म देने के बावजूद उन्हें संघर्ष करना पड़ा। इस बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि लोगों ने सोच लिया था कि मोहम्मद और उनकी शादी हो गई है, इसलिए कोई भी उनके पास फिल्म का ऑफर लेकर नहीं आता था। इसके अलावा अरुणा ने मोहम्मद के बारे में बात करते हुए कहा था कि मुझे खुशी है कि महमूद ने मेरा करियर बनाया उन्होंने मुझे एक्टिंग, कॉमेडी और टाइमिंग के बारे में बहुत कुछ सिखाया। हम दोस्त से बढ़कर थे।
OMG2: गोविंद नामदेव ने सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास, आदिपुरुष के जरिए निशाना साध कहा- उस जैसी बेहूदा...