बिग बॉस की प्रतिभागी रह चुकीं अर्शी खान को भला कौन भूल सकता है। मस्त-मौला बेबाक अर्शी ने अपने लाजवाब अंदाज से अलग पहचान बनाई है और फैंस के दिलों पर छा गईं। अर्शी खान बिग बॉस 11 और बिग बॉस 14 दोनों ही एपिसोड में नजर आ चुकी हैं। अब इन चर्चाओं ने जोर पकड़ रखा है कि वह बिग बॉस 15 में भी नजर आ सकती हैं।
बिग बॉस 15: शो में अपने बेटे शेरू के साथ नजर आ सकती हैं अर्शी खान, सलमान खान का नाम लेकर फैंस को दिया हिंट
अर्शी खान ने अपने फन और खास तरह की डायलॉग डिलीवरी से खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि उन्होंने बिग बॉस के दो एपिसोड में हिस्सा लिया, लेकिन किसी में भी जीत का सेहरा नहीं पहन सकीं। इन सबके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी रही कि अगले एपिसोड बिग बॉस 14 में भी उन्हें बुलाया गया। अर्शी खान के बारे में अब खबर है कि वे बिग बॉस 15 में आकर एक बार फिर से दर्शकों को खूब एंटरटेन करेंगी और मसकरी से सबको हंसाएंगी।
एक इंटरव्यू में अर्शी खान ने बताया कि अपने सॉफ्ट टॉय शेरू से वह बहुत प्यार करती हैं। ये वही शेरू है, जो उन्हें बिग बॉस के घर में मिला था। जब अर्शी घर से बाहर आईं तो इसे भी अपने साथ ले आईं। इनका कहना है कि इससे उन्हें इतना लगाव हो गया है वह अपना बेटा मानने लगी हैं। अर्शी बिग बॉस के घर में भी हमेशा शेरू को लिए फिरती थीं।
इन सबके बीच अर्शी ने बताया कि एक पार्टी में एक लड़की मुझसे शेरू को मांगने लगी। तब सलमान सर ने मुझसे इसे दे देने के लिए कहा, लेकिन मैंने कर दिया और कहा कि शेरू मेरा बेटा है। इसलिए मैं किसी और को नहीं दे सकती। तब सलमान सर मुस्कुराए और बोले कि तो अब तुम मां बन गई हो। अच्छी बात है, मां बनने के एहसास को संजोए रखो और अगले सीजन में अपने बेटे के साथ आना। इसे सलमान की तरफ से हिंट्स समझा जा रहा है।
बता दें कि सॉफ्ट टॉय शेरू बिग बॉस 14 के एक टास्क का हिस्सा था। शेरू के लिए अर्शी की राहुल वैद्य से लड़ाई भी हो गई थी, उन्होंने कहा था कि इसे उठाकर बाहर फेंक देंगे। राहुल ने इसे सिर्फ छिपा दिया था, लेकिन अर्शी के गुस्से ने उन्हें भी क्रोधित कर दिया था। इसके बाद वह लगातार कह रहे थे कि शेरू उन्हें कभी वापस नहीं मिलेगा।