अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और मेहर जेसिया (Mehr Jesia) आधिकारिक तौर पर अलग हो गए हैं। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को आपसी सहमति से मंजूरी दे दी है। तलाक के बाद अर्जुन की दोनों बेटियां मेहर के पास ही रहेंगी। हालांकि अर्जुन और मेहर तलाक की अर्जी देने के बाद से अलग रह रहे थे। इन दोनों ने तलाक की अर्जी 30 अप्रैल 2019 को दी थी। अर्जुन रामपाल और मेहर के अलावा कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने शादी के कई साल बाद तलाक लिया। जानिए उन सितारों के बारे में...
अर्जुन-मेहर ही नहीं इन 10 सितारों ने भी शादी के कई साल बाद लिया था तलाक
दीया मिर्जा-साहिल सांगा
दीया मिर्जा (Dia Mirza) ने शादी के पांच साल बाद साहिल सांगा से अलग होने का फैसला हाल ही में लिया था। दीया ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। दीया के इस पोस्ट के बाद तहलका मच गया क्योंकि इस एलान के पहले दोनों रोमांटिक हॉलीडे पर गए थे।
फरहान अख्तर- अधुना
फरहान और अधुना की शादी साल 2000 में हुई थी। 16 साल की शादी के बाद फरहान अख्तर और अधुना साल 2017 में अलग हो गए थे। आपसी मतभेदों की वजह दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया था। फरहान और अधुना की दो बेटियां हैं- शाक्या और अकीरा। तलाक के दो साल बाद फरहान अख्तर ने पिंकविला वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि तलाक की खबर सुनते ही उनके बच्चों की हालत कैसी हो गई थी। फरहान ने कहा- 'कुछ भी आसान नहीं होता। कुछ भी आप अपने बच्चे को बताएं जो आपको लगता है कि आपका बच्चा सुनना नहीं चाहता है वह कभी भी आसान नहीं होगा। आपको अपने बच्चे के साथ ईमानदार होना चाहिए क्योंकि वह मूर्ख नहीं हैं।'
मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने शादी के 18 साल बाद तलाक लिया था। मलाइका और अरबाज का एक बेटा अरहान खान है। तलाक के बाद मलाइका और अर्जुन ने कई खुलासे किए थे। तलाक के बाद अरहान मलाइका के साथ ही रहते हैं हालांकि वह पिता अरबाज के साथ कई बार देखे गए। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं तो वहीं अरबाज जॉर्जिया को।
करिश्मा कपूर- संजय कपूर
करिश्मा कपूर ने दिल्ली के रहने वाले बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। करिश्मा ने शादी के 11 साल बाद 2016 में तलाक लिया। अब करिश्मा अपने दो बच्चों समायरा और कियान की अकेले ही परवरिश कर रही हैं। वहीं इसके बाद संजय ने गर्लफ्रेंड प्रिया सचदेव से शादी कर ली थी।