फिल्म निर्माता बोनी कपूर और मोना शौरी की संतान अर्जुन कपूर ने बतौर अभिनेता हिंदी सिनेमा में अपनी अलग जगह तो बनाई ही है, एक परोपकारी इंसान के रूप में भी उनकी भिन्न भिन्न छवियां अक्सर सामने आती रही हैं। इस साल अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन एक विशेष तरीके से मना रहे हैं। और, ये खास तरीका है जनकल्याण के लिए अर्जुन का अपने खास कपड़ों की नीलामी। इस बिक्री से प्राप्त रकम अर्जुन उन बच्चों पर खर्च करने का इरादा रखते हैं जिन्हें फुटबॉल से प्रेम है और जो स्कूल आने से कतराते हैं।
2 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अर्जुन कपूर कहते हैं, ‘‘अपना जन्मदिन मैं अपने शुभचिंतकों और परिवार के साथ मनाया करता हूं। लेकिन, इस बार में अपनी कुछ पोशाकें अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों कोदे रहा हूं जो मेरी विशेष यादों से जुड़ी हुई हैं और मेरी विशेष उपलब्धियों की याद दिलाती हैं। ये पोशाकें दूसरों का ख्याल रखने और उनके साथ मधुर रिश्ता बनाने का तरीका हैं। मुझे उम्मीद है कि मेरे इस कदम से सभी को लाभ मिलेगा क्योंकि हर छोटा योगदान जरूरतमंदों के लिए काफी मददगार होता है।’’ अर्जुन की पोशाकों की बिक्री से मिली धनराशि ऑस्कर फाउंडेशन को दी जाएगी, जो बच्चों को स्कूल में रहने का प्रोत्साहन देने के लिए उन्हें फुटबॉल सिखाता है और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करता है।
इसे भी पढ़ें- Adipurush: बाहुबली की तरह दो पार्ट्स में 'आदिपुरुष' बनाना चाहते थे ओम राउत, इस शख्स के इनकार ने बदला सारा खेल
3 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपनी इस योजना के विस्तार में जाते हुए अर्जुन बताते हैं, ‘‘मेरा जन्मदिन दूसरों के साथ और ऑस्कर फाउंडेशन के बच्चों के साथ साझा करने का यह छोटा सा तरीका है। साझा करने की संस्कृति और दान करने की संस्कृति मेरा जन्मदिन मनाने का सबसे अच्छा तरीका है।’’ इस मौके पर ऑस्कर फाउंडेशन के संस्थापक व निदेशक अशोक राठौर ने कहा, ‘‘अर्जुन कपूर के निरंतर सहयोग ने हमारे बच्चों को अपार खुशी दी है, जो अर्जुन द्वारा दी गई उम्मीद और सपनों से बहुत उत्साहित हैं।’’
4 of 4
अर्जुन कपूर, बोनी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक अर्जुन कपूर की ये पोशाकें डोल्से वी (SaltScout.com/DolceVee/ArjunKapoor) द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी। खरीददार नए निर्मित कपड़ों को खरीदने की बजाय अर्जुन कपूर के कपड़े खरीदने से होने वाली पानी और कार्बन बचत के बारे में जान सकेंगे। डोल्से वी के फाउंडर कोमल हीरानंदनी ने कहा, ‘‘अर्जुन हमेशा दान को ज्यादा उपयोगी बनाने की कोशिश करते हैं, ताकि उसके दीर्घकालिक प्रभावों द्वारा दुनिया बेहतर बने। हम खेल की परिवर्तनकारी शक्ति द्वारा युवाओं के जीवन में सुधार के लिए उनके निरंतर सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।’’