बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट बनकर पहुंचे अरहान खान पर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने कई आरोप लगाए थे। अमृता पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बनी हुई थीं। अब खबर है कि उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, अमृता को पिछली रात यानी गुरुवार को पुलिस ने एक 5 सितारा होटल से गिरफ्तार किया है।
2 of 5
Amrita Dhanoa and Arhaan Khan
- फोटो : file photo
उनके साथ ऋचा सिंह नाम की एक लड़की को भी पकड़ा है। ये स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं । पुलिस ने सेक्स रैकेट चलने की जानकारी होने पर आधी रात को गोरेगांव स्थित वेस्टइन होटल पर छापा मारा था । इस बारे में डिंडोशी पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कांबले ने जानकारी दी है ।
3 of 5
Amrita Dhanoa
- फोटो : instagram
अमर उजाला से बात करते हुए उन्होंने बताया, 'जानकारी मिलने के बाद हमने होटल में छापा मारा । यहां से 32 साल की अमृता धनोआ और 26 साल की ऋचा सिंह को गिरफ्तार किया गया है । इन दोनों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 370 (3), 34 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।
4 of 5
अमृता धनोआ
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अमृता ने अरहान के बारे में कहा था, 'अरहान पांच साल तक मेरे साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। वो धोखेबाज है इसलिए मैंने उसे अपने घर से बाहर निकाल दिया था।' अमृता ने ये भी बताया कि उन्होंने दो साल पहले अरहान को एक लाख रुपये दिए थे। उस वक्त अरहान 'बढ़ो बहू' सीरियल में काम कर रहे थे। अरहान ने उनके पैसे अभी तक नहीं लौटाए।
5 of 5
Arhaan Khan
- फोटो : twitter
बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद अमृता ने अरहान के बारे में कहा था, 'अरहान को शो से बाहर आने के बाद फोन कर रही हूं लेकिन वह लगातार फोन काट रहे हैं। वह मुझसे डर गया है।' इससे पहले अमृता ने इंटरव्यू में कहा था- 'अरहान के शो से बाहर आने के बाद एक बार फिर से कानूनी प्रकिया को आगे बढ़ाऊंगी।'
छह साल की उम्र में ऋतिक ने किया था फिल्मों में डेब्यू, जन्मदिन पर देखिए अनदेखी तस्वीरें