बॉलीवुड के 'टाइगर' के स्टारडम को लेकर खुद उनके ही भाई ने एक बड़ा बयान दिया है। अरबाज का कहना है कि उन्हें हमेशा अपने भाई सलमान खान की पब्लिसिटी से फायदा ही पहुंचा है। अरबाज से जब पूछा गया कि क्या उन्हें कभी इस बात से कोई परेशानी होती है जब लोग उन्हें सलमान के भाई के नाम से जानते हैं।
पढ़ें-'भागमती' का ट्रेलर देख सामने आए 'बाहुबली', सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन
अरबाज का कहना है कि उनके लिए सलमान का भाई होना हमेशा ही फायदेमंद रहा है। उन्होंने बताया कि सलीम खान का बेटा और सलमान का भाई होने की वजह से वो हमेशा ही फायदे में रहे हैं। अरबाज ने कहा,'अगर लोगों को ये लगता है कि उनके स्क्रीनराइटर पिता सलीन खान और भाई सलमान खान की वजह से वो बॉलीवुड में ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए तो यह सिर्फ एक एक्सक्यूज होगा'।
अरबाज ने कहा, 'फेमस फैमिली से जुड़े होने की वजह से लोगों की आपसे एक्सपेक्टेशन्स काफी बढ़ जाती हैं। एक अलग तरह का प्रेशर आपके ऊपर हमेशा बना रहता है। मेरे लिए एक्टिंग वो चीज है जिसके लिए मैं पैशनेट हूं। मैं चाहता हूं कि जो मैं हूं उसके लिए ही मुझे जाना जाए।