अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्मों से दूर अपनी शादीशुदा जिंदगी एंज्वॉय कर रही हैं । पति विराट कोहली के साथ अनुष्का अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में अनुष्का ने बीच के किनारे एंज्वॉय करते एक फोटो पोस्ट की । इसमें अनुष्का ऑरेंज और व्हाइट कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं । अनुष्का की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है ।
2 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
कुछ ने अनुष्का की इस तस्वीर को पसंद किया तो कुछ ने मीम बनाने शुरू कर दिए। अनुष्का की इस फोटो पर यूजर्स तरह-तरह के मीम बना रहे हैं जो बेहद फनी हैं । कोई इस फोटो की तुलना पुराने वीएलसी प्लेयर (VLC Player) से कर रहा है तो कोई मछली से।
3 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
ट्विटर पर #AnushkaSharma हैशटैग के साथ लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। बता दें अनुष्का ने अपनी ये फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'Sun kissed & blessed 🧡⛱️'। तस्वीर में अनुष्का बीच पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके सामने समुद्र का किनारा काफी सुंदर लग रहा है।
4 of 5
anushka sharma
- फोटो : social media
अनुष्का की इस फोटो को 22 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं । पत्नी की इस तस्वीर को देखने के बाद विराट कोहली भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए। विराट ने अनुष्का की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाला इमोजी बनाया साथ ही स्माइली भी साझा की।
5 of 5
Virat Kohli and Anushka Sharma
- फोटो : instagram
इससे पहले विराट और अनुष्का एक साथ मियामी के एक रेस्टोरेंट में देखे गए थे। अनुष्का की फिल्मों की बात करें तो साल 2018 में अनुष्का शर्मा 4 बड़ी फिल्मों में नजर आई थीं- 'जीरो', 'परी', 'सुई धागा' और 'संजू'। इन फिल्मों के चलते अनुष्का पिछले साल काफी व्यस्त रहीं। अब अनुष्का ने फिल्मों से ब्रेक ले लिया है ।