अनुष्का शर्मा शादी की पहली सालगिरह मनाने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। अपनी अगली फिल्म जीरो के प्रमोशन का अपना काफी हिस्सा भी वह पूरी कर चुकी हैं। लेकिन उनकी पीठ पीछे मुंबई में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और अनुष्का की टीम अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अनुष्का का नाम जोड़कर बेसिर पैर की खबरें कौन उड़ा रहा है..
सबसे ज्यादा परेशानी अनुष्का शर्मा को उस खबर से हुई है जिसमें कहा गया कि वह संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ करने जा रही हैं। सलमान खान के साथ संजय लीला भंसाली फिलहाल कोई फिल्म करने नहीं जा रहे है। ये खबर अमर उजाला ने ही सबसे पहले आपको बताई जा रही है।
लेकिन सलमान खान की ब्रांड वैल्यू बनाए रखने के लिए उनकी पीआर टीम कुछ न कुछ गुल खिलाती रहती है। सलमान खान इससे पहले अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म सुल्तान में काम कर चुके हैं। ये फिल्म यशराज फिल्म्स ने बनाई थी। अनुष्का शर्मा का काम अब भी यशराज फिल्म्स की टीम ही संभालती है। रेस 3 की नाकामी के बाद यशराज फिल्म्स ने सलमान खान के साथ धूम 4 बनाने का इरादा छोड़ दिया था। सलमान खान का करियर बहुत कुछ अब उनकी इकलौती भारत के नतीजों पर टिका है।
4 of 5
anushka sharma green chanderi saree
ऐसे में अनुष्का शर्मा के साथ नाम जोड़कर संजय लाली भंसाली की सलमान खान स्टारर फिल्म की अफवाह एक ऐसे खेमे के जरिए उड़ाई गई जिसका अनुष्का की टीम से 36 का आंकड़ा है। अनुष्का ऑस्ट्रेलिया में है और ऐसी किसी खबर की कोई प्रतिक्रिया भी नहीं दे पाएंगी।
अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि अनुष्का शर्मा कहीं भी रहें अपना नाम लेकर छपने वाली खबरों पर वह लगातार नजरे बनाए रखती हैं। जैसे ही अनुष्का को इस बात का पता चला तो उन्होंने फोन कर इस बात को झूठा बताते हुए स्पष्टीकरण दिया। अनुष्का के प्रवक्ता का साफ कहना है कि ऐसी कोई फिल्म नहीं बन रही है। हां संजय लीला भंसाली के साथ काम करने को लेकर अनुष्का हमेशा से उत्साहित जरूर रही हैं।