प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत हाल ही में ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। प्रधानमंत्री सुबह समुद्र तट पर सैर के लिए पहुंचे थे,जहां गंदगी देख पीएम मोदी ने तट को साफ किया। उनके इस सफाई अभियान का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिसमें कैप्शन लिखा था- 'सुबह ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट पर साफ-सफाई की। यह काम 30 मिनट तक किया। एकत्र किए कचरे को मैंने जयराज को सौंपा जो होटल स्टाफ का हिस्सा है। इस बात को सुनिश्चित करें कि हमारे सार्वजनिक स्थल साफ-सुधरे रहेंगे। यह सुनिश्चित करते हैं कि हम स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे।'
2 of 5
अनुभव सिन्हा
- फोटो : file photo
सोशल मीडिया पर आम यूजर्स के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम की बॉलीवुड की कई हस्तियों ने तारीफ की, लेकिन इस बीच फिल्म आर्टिकल 15 के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने ऐसा ट्वीट किया जिसको सोशल मीडिया यूजर्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़कर देखकर रहे हैं और अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
3 of 5
anubhav sinha
- फोटो : file photo
अनुभव सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा- "वह एक खराब अभिनेता है और हमें खराब अभिनय पसंद है"। अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर कोई सोशल मीडिया यूजर्स ने कई ट्वीट किए हैं। bhai Saheb नाम के ट्विटर हैंडल ने अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर से साथ उन्होंने लिखा- 'मोदी जी की बात कर रहे हो सर, हमें पता है।'
4 of 5
Anubhav Sinha
- फोटो : Social Media
Sadique.सादिक.صادق ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी की तस्वीर साझा की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'ये आदमी मेरी बात कर रहा है।' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी कमेंट के जरिए अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
आपको बता दें कि ममल्लापुरम (महाबलीपुरम) के समुद्र तट की साफ-सफाई करने पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर और करण जौहर सहित कई सितारों ने तारीफ की। बॉलीवुड सितारों के अलावा पीएम मोदी के इस सफाई अभियान की हर कोई तारीफ कर रहा है।
पढ़ें: पीएम मोदी के समुद्र तट की सफाई करने पर बॉलीवुड भी हुआ कायल, इन सितारों ने की तारीफ