फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Annu Awasthi kanpur composed song for Raju Srivastava good health raju ayenge sabko hansayenge

Raju Srivastava: राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए बनाया गाना, 'फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे'

Sun, 28 Aug 2022 05:42 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 05:42 PM IST
सार

राजू श्रीवास्तव की हालत में पहले से सुधार देखने को मिला है, हालांकि वह अभी वेंटिलेटर पर ही हैं। परिवार और फैंस जल्दी ही उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। अब इसी बीच राजू की अच्छी सलामती की प्रार्थना करते हुए गाना बनाया गया है।

विज्ञापन
Annu Awasthi kanpur composed song for Raju Srivastava good health raju ayenge sabko hansayenge
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से अस्पताल में हैं। फिलहाल जानकारी सामने आई है कि अब उनकी हालत ठीक है और डॉक्टर्स उन्हें जल्दी रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अभी वह वेंटिलेटर पर ही हैं। जहां स्पेशल डॉक्टर्स की टीम कॉमेडियन को होश में लाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही है। परिवार, करीबी, दोस्त और फैंस भी लगातार राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं अब कॉमेडियन की सलामती के लिए एक गाना भी बनाया गया है।

विज्ञापन

राजू फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे
अन्नू अवस्थी कानपुर यूट्यूब चैनल से एक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल हैं, 'राजू फिर से आएंगे वो सबको हंसाएंगे'। वीडियो में गायक राजू श्रीवास्तव की सलामती के लिए पूजा भी करते दिखाई दे रहे हैं। इस गाने को देखने के बाद यूजर्स गाने की तारीफ करने के साथ ही अपने चहेते राजू श्रीवास्तव उर्फ गजोधर भइया के जल्दी ही ठीक होने की प्रार्थना भी करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने की जल्दी ही ठीक होने की प्रार्थना
राजू श्रीवास्तव की सलामती की कामना के साथ बनाए गए इस सॉन्ग को पांच हजार से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है वहीं यूजर्स एक के बाद एक अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- बहुत ही सुंदर गीत, मैं ईश्वर से काम करता हूं कि राजू श्रीवास्तव (गजोधर भइया) कानपुर की शान भारत की जान  जल्द से जल्द ठीक होकर पुनः हम सबके बीच लौटें। वहीं दूसरे लिखा, बेहतरीन गीत है, साईनाथ से यही दुआ है कि सबके दुआएं काम कर जाएं और हमारे राजू भइया जल्दी ही ठीक हो जाएं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed