कच्चा बादाम गाने पर अपने डांस के बाद से सुर्खियों में आईं अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गई हैं। अंजलि सोशल मीडिया ही नहीं, रियलिटी शो और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं, इन दिनों अंजलि वायरल एमएमएस को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि अंजलि ये साफ कर चुकी हैं वह उस वीडियो में नहीं हैं, लेकिन इस सबके चलते उन्हें और उनके परिवार को काफी परेशानी हुई है। ज्ञात हो कि ऐसा पहली बार नहीं है कि अंजलि लाइमलाइट में आई हैं। इससे पहले भी वह कई विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं।
Anjali Arora: MMS लीक से पहले इन विवादों को लेकर चर्चा में रही थीं अंजलि, मुनव्वर फारूकी के साथ जुड़ा था नाम
MMS को लेकर साइबर सेल में दी शिकायत
अंजलि अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी वीडियो साझा करती रहती हैं। कच्चा बादाम गाने पर उनके डांस ने उन्हें चर्चा में ला दिया था, तो लॉकअप रियलिटी शो में मुनव्वर फारूकी के साथ नजदीकियों के चलते भी वह सुर्खियों में बनी रही थीं। वहीं, बीते दिनों एक एमएमएस वायरल होने पर वह फिर से चर्चा का विषय बन गईं। अंजलि ने कहा था कि एमएमएस में दिखाई दे रही लड़की वह नहीं हैं और ऐसा उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। इसके साथ ही उनके घरवालों ने साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई थी। अंजलि को इस एमएमएस के चलते काफी परेशानी भी हुई।
लॉकअप में मुनव्वर के साथ जुड़ा नाम
कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी बेहद करीब थे। दोनों साथ ही रहते थे और फैंस भी उन्हें साथ देखना ही पसंद करने लगे थे। एक बार अंजलि ने मुनव्वर से प्यार करने की बात भी मानी थी, जिस पर मुनव्वर ने हंसते हुए कहा था कि तेरे दिमाग के डॉक्टर को बुलाता हूं। हालांकि दोनों ही शो के बाहर किसी और को डेट कर रहे थे। शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर ने अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला के बारे में बताया था, तो अंजलि की भी आकाश संसनवाल को डेट करने की खबरें आई थीं।
रूस में एक शख्स के साथ गुजारी रात
अंजलि अरोड़ा ने 'लॉकअप' के दौरान एक टास्क में अपना सीक्रेट भी सबको बताया था। अंजलि ने बताया था कि वह रूस गई थीं और जहां वह एक रिसेप्शनिस्ट से अट्रैक्ट हो गई थीं। अंजलि ने 5 हजार रूबल्स के लिए उस व्यक्ति के साथ रात गुजारी था। दोनों ने रात भर पार्टी की थी। अंजलि का कहना था कि उन्हें पैसे चाहिए थे, जिसके लिए उस शख्स ने भी मना नहीं किया। इस बारे में उनके दोस्त या परिवार के लोग कोई कुछ नहीं जानता था।