जैकी श्रॉफ आज अपना 60वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उन्हें ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। इन्हीं में से एक बधाई लखन की भी है। 'लखन' यानी अनिल कपूर। जी हां, राम-लखन की ये जोड़ी काफी पुरानी है। अनिल कपूर ने ट्विटर के जरिए जैकी श्रॉफ को बधाई दी है।
60वें बर्थडे पर लखन ने राम को किया विश, 34 साल से दोस्ती निभा रहे जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल ने लिखा, 'हमारी दोस्ती ने बहुत से उतार-चढ़ाव देखे हैं। हमारा रिश्ता बहुत मजबूत है और इसे हम आज तक निभा रहे हैं। हैप्पी बर्थडे राम। आपका लखन।' इसके जवाब में जैकी श्रॉफ ने अनिल से कहा, 'लखन, जब हम दोनों फ्री होंगे तो साथ में लंच करेंगे।'
बता दें कि अनिल और जैकी ने साथ में 11 फिल्में की हैं। 1984 से 2001 तक दोनों ने कई हिट फिल्में दी। जब जैकी ने अनिल कपूर को उनका बर्थडे विश किया था तब उन्होंने भी लखन बोलकर संबोधित किया था। राम-लखन का यह रिश्ता बॉलीवुड में एक मिसाल बन गया है।
A friendship that has seen every up and down & witnessed a lot of firsts! That’s the bond him & I share till date! Happy Birthday, Ram!!! @bindasbhidu have a fantastic year! Lots of love - from your Lakhan
दोनों स्ट्रगलिंग के दिनों से ही साथ हैं। दोनों की साथ में पहली फिल्म 'अंदर बाहर' थी। जो 1984 में रिलीज हुई थी। रमेश सिप्पी की इस फिल्म के दौरान दोनों का ईगो सामने आ गया था। रमेश सिप्पी यह तय नहीं कर पा रहे थे कि फिल्म में किस हीरो को पहले क्रेडिट दिया जाए। इस वजह से यह फिल्म काफी समय बाद रिलीज हुई थी।
इसके बाद सिप्पी ने तय किया कि वो किसी को भी क्रेडिट नहीं देंगे। तब जाकर यह फिल्म रिलीज हो पाई थी। स्क्रीनिंग के दौरान अनिल और जैकी को एहसास हुआ कि दोनों बेकार में ही लड़ रहे थे। इसके बाद से दोनों अच्छे दोस्त बन गए और इनकी दोस्ती अभी तक कायम है।