अनन्या पांडे ने साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ अपनी नई फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण करण जौहर, पुरी जगन्नाध, चार्मी कौर और अपूर्वा मेहता मिलकर करेंगे। वहीं निर्देशन की कमान पुरी जगन्नाध ही संभालेंगे। गौरतलब है कि फिल्म से जुड़ी जानकारी तो पिछले महीने ही सामने आ चुकी थी हालांकि अब आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी गई है।
2 of 3
Ananya Panday and Vijay Devarakonda
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
सामने आई जानकारी के अनुसार फिल्म का नाम 'फाइटर' रखा जा सकता है। यह एक एक्शन फिल्म होगी जिसके लिए विजय प्रशिक्षण भी लेंगे। 20 जनवरी 2020 करण जौहर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म को लेकर शुरुआती घोषणा की थी जिसमें उन्होंने निर्माता और अभिनेता की जानकारी साझा करते हुए मुहुर्त की तस्वीर साझा की थी। चर्चा है कि इस फिल्म के लिए पहले आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर से संपर्क साधा गया था लेकिन तारीखों की समस्या के कारण बात नहीं बन पाई और यह फिल्म अनन्या की झोली में चली गई।
3 of 3
Ananya Panday and Vijay Devarakonda
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
उल्लेखनीय है कि विजय देवरकोंडा साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' से भारतीय सिनेमा में शोहरत बटोर चुके हैं। उनकी इस फिल्म की हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर नजर आए थे। विजय को हिंदी फिल्म में देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं। वहीं अनन्या पांडे की बात करें उन्होंने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। वैसे फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता तो हासिल नहीं हुई थी लेकिन इस फिल्म से अनन्या ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद वह फिल्म 'पति पत्नी और वो' में नजर आई जिसे दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। आने वाले समय में वह फिल्म 'खाली पीली' में भी नजर आएंगी।
फिल्म में मुस्लिम आतंकवादी न बनाने वाले बयान पर ट्रोल हुईं फराह खान, यूजर्स बोले- 'ये है असली चेहरा'