{"_id":"6310ede198ff4d3d3e1e1a57","slug":"ananya-panday-dream-girl-2-shooting-mathura-ayushmann-khurrana-raaj-shaandilyaa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: मथुरा में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं अनन्या पांडे, वायरल हो रहीं तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ananya Panday: मथुरा में सादगी भरे अंदाज में नजर आईं अनन्या पांडे, वायरल हो रहीं तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे मौजूदा समय की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अब तक वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में वह विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर में नजर आई थीं हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। लेकिन इसके बावजूद उनके पास फिल्मों की कोई कमी नहीं है। अनन्या जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' में नजर आने वाली हैं।
2 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
फिलहाल वह इन दिनों फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आयुष्मान के साथ मथुरा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट की कुछ झलकियां साझा की हैं जो लोगों को काफी ज्यादा उत्साहित कर रही है। उन्होंने फैंस के लिए कई तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वह पूरी तरह से एक टूरिस्ट की तरह नजर आ रही हैं।
3 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली तस्वीर में वह काले रंग की ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने नारंगी रंग का दुपट्टा कैरी किया है। दूसरी फोटो में, हम उन्हें एक खूबसूरत दीवार के बीच खड़ी देख सकते हैं। आगे की दो तस्वीरों में भी वह खुलकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में 'राधे-राधे' लिखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल 2' की शूटिंग कर रही हैं। परेश रावल और सीमा पाहवा भी इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित है।
इसके बाद वह जल्द ही 'खो गए हम कहां' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और द व्हाइट टाइगर फेम आदर्श गौरव भी अहम भूमिका में दिखेंगे। वहीं आयुष्मान खुराना की बात करें तो उनकी इस फिल्म का पहला भाग लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म में आयुष्मान के रोल को लोगों ने काफी पसंद किया था। साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने कमाई भी जबरदस्त की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।