पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन जारी है। ऐसे में आम लोगों के साथ ही सितारे भी घर में कैद हैं। लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में न सिर्फ सितारे फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ कुछ न कुछ नया करने की भी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में सुहाना खान के कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर सामने आए जो तेजी से वायरल हुए। वहीं अब इन फोटोज पर सेलेब्स के कमेंट भी चर्चा में आ गए हैं।
सुहाना खान की तस्वीर देख अनन्या पांडे ने मांगा उनका टॉप, शाहरुख की बेटी ने दिया ये मजेदार जवाब
दरअसल हाल ही में शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने बेटी सुहान खान की कुछ तस्वीरें क्लिक कीं। इन तस्वीरों को न सिर्फ गौरी ने बल्कि सुहाना खान ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। देखते ही देखते सुहाना की ये तस्वीरें वायरल हो गईं और फैंस ने इन्हें खूब पसंद किया।
इन फोटोज को आम फैंस के साथ ही सितारे भी काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं। मनीष मल्होत्रा से लेकर जैकलीन तक ने इन तस्वीरों पर कमेंट किया है। हालांकि इस बीच अनन्या पांडे का कमेंट चर्चा में आ गया है। दरअसल अनन्या ने लिखा कि, 'मुझे ये टॉप पसंद आ गया है सू(सुहाना)। लेकिन मुझे पता है कि तुम मुझे ये दोगी नहीं।'
No hair !!!!! No make up !!!! Just my photography!!!!
A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on
वहीं अनन्या के इस कमेंट पर सुहाना ने मजेदार जवाब देते हुए लिखा- पहले मुझे मेरे शॉर्ट्स वापस करो।' अनन्या और सुहाना के कमेंट्स भी फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं और वो इस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। याद दिला दें कि सुहाना खान बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख की बेटी हैं। सुहाना को लेकर लंबे अर्से से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि वो जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं उनके फैंस को भी इस बात का इंतजार है।
वहीं दूसरी ओर बात अनन्या पांडे के फिल्मी करियर की करें तो फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में अनन्या के साथ तारा सुतारिया और टाइगर श्रॉफ नजर आए थे। इस फिल्म के बाद अनन्या फिल्म पति पत्नी और वो में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। बता दें कि अनन्या की अगली फिल्म 'खाली पीली' है, जिसमें उनकी जोड़ी ईशान खट्टर के साथ नजर आएगी।
पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा सहित इन हस्तियों के निजी डेटा हुए हैक, फिरौती में मांगे 317 करोड़ रुपये