मुंबई के अंधेरी कोर्ट ने सलमान खान (Salman Khan) के बॉडीगार्ड द्वारा एक शख्स के साथ बदसलूकी करने वाले मामले में पुलिस से हाल ही में रिपोर्ट मांगी है। अप्रैल में उनके बॉडीगार्ड ने एक शख्स के साथ उस समय बदसलूकी की थी जब सलमान मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते हुए नजर आए थे। सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा हमेशा किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। शेरा सलमान के साथ कई साल से हैं। सिर्फ सलमान ही क्यों सिनेमाजगत में कई ऐसी हस्तियां है जिनके साथ उनके बॉडीगार्ड्स कई साल से काम कर रहे हैं। ऐसे में उनका रिश्ता सितारों से घर जैसा बन चुका है। जानिए अमिताभ बच्चन से लेकर आमिर खान तक के बॉडीगार्ड्स के बारे में।
क्या अमिताभ, शाहरुख, आमिर के बॉडीगार्ड को जानते हैं? शेरा के रहते सलमान को कोई छू नहीं सकता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन