सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन आज के दौर के एक्टर्स से कहीं आगे हैं। चाहे बात उनके फॉलोवर्स की संख्या की हो या फिर ट्विटर पर एक्टिव रहने की बात हो। कई बार अमिताभ बच्चन को उनके फैंस पुराने वीडियो टैग करके शेयर करते हैं। इस दौरान वो इमोशनल भी हो जाते हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही हुआ है।
बेटे को मिले अवॉर्ड से इस कदर खुश हुए थे अमिताभ, 15 साल पुराना वीडियो देख आज भी छलक पड़े आंसू
एक फैन ने थ्रोबैक वीडियो शेयर किया। यह वीडियो साल 2004 का है जब फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड अभिषेक बच्चन को दिया गया था। जैसे ही अभिषेक बच्चन के नाम का एलान होता है सबसे पहले वो उनके बगल में बैठे पिता अमिताभ बच्चन को गले लगा लेते हैं उसके बाद वो मां जया बच्चन से मिलते हैं। वीडियो में अमर सिंह भी नजर आ रहे हैं।
स्टेज पर अवॉर्ड लेने के लिए अभिषेक पिता को भी जबरन साथ में ले जाते हैं। इस दौरान अमिताभ पहले तो स्टेज पर जाना नहीं चाहते और मना करते हैं लेकिन बेटे की जिद के आगे अमिताभ को जाना ही पड़ता है। स्टेज पर पहुंच अभिषेक कहते हैं कि 'मुझे दुख है कि मैं ये अवॉर्ड नहीं ले सकता क्योंकि मुझे लगता है कि इस धरती पर अमिताभ बच्चन से बेहतर कोई रोल नहीं कर सकता, इसलिए 'पा' ये अवॉर्ड आपके लिए।'
जिसके बाद अमिताभ बच्चन कहते हैं कि 'भारतीय परिवारो में यह पिता के बाद बेटे के पास जाता है।' वो अवॉर्ड अभिषेक को दे देते हैं। फैन के वीडियो शेयर करने पर अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'तुमने दोबारा मेरी आंखों में आंसू ला दिए... यह इमोशन है...धन्यवाद इस वीडियो के लिए।'
hey Moses .. you have made me teary eyed again .. thank you for this and its emotion .. 😂😂😂😂 https://t.co/qnaPmyXeU9
अमिताभ इन दिनों अपनी दो फिल्मों गुलाबो सिताबो और चेहरा को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म चेहरा में अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगे। यह एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। फिलहाल बिग बी गुलाबो सिताबो की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं।