सदी के महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh bachchan) ने अपनी सफेद रंग की लग्जरी कार 'रॉल्स रॉयल फैंटम' बेच दी है। बिग को ये कार तोहफे के तौर पर मिली थी। उस समय इस कार की कीमत 3.5 करोड़ थी। जिसे हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक बिजनेसमैन को बेच दिया है।
2 of 5
Amitabh Bachchan
- फोटो : social media
बता दें अमिताभ बच्चन को यह कार फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा(Vidhu Vinod Chopra) ने 2007 में 'एकलव्य' फिल्म के दौरान गिफ्ट की थी। खबरों की मानें तो अमिताभ बच्चन ने यह गाड़ी मैसूर के एक बिजनेसमैन के बेचा है। ये उनके कार कलेक्शन की सबसे महंगी कार थी।
अमिताभ बच्चन फैंसी गाड़िया रखना पंसद करते हैं। उनके पास कई शानदार गाड़ियों का क्लेक्शन है, जिसमें मर्सिडीज एस-क्लास, रेंज रोवर,बेंटले जीटी, Mini Cooper and a Lexus SUV जैसे कार शामिल हैं। बिग बी 2 नंबर को लकी मानते हैं। उनकी जन्म की तारीख का जोड़ भी 2 ही है। उनकी सभी कारों के नंबरों में भी 2 अंक जरूर होता है।
फैंटम V। सीरीज 2003 में लॉन्च हुई थी लेकिन साल 2017 में कंपनी ने इसे बंद कर दिया। इसके सिर्फ 10 हजार मॉडल्स ही मार्केट में उतारे गए थे। पर्सनल तौर पर उन्होंने रोल्स रॉयस फैंटम का काफी इस्तेमाल किया है।
5 of 5
Amitabh Bachchan,taapsee pannu
- फोटो : social media
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में आमिर खान के साथ नजर आए थे। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब बिग-बी सुजॉय घोष की फिल्म 'बदला' में नजर आने वाले हैं। बदला में वह तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं। 'बदला' के बाद अमिताभ बच्चन के पास 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म भी है।