बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन इन दिनों टीवी शो 'केबीसी' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बिग बी शो में सिर्फ सवाल और जवाब का खेल ही नहीं करते बल्कि कई बार दिलचस्प किस्से भी सुनाते हैं जो फैंस को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में शो केबीसी के एक एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे प्रीत सिंह नाम के कंटेस्टेंट की पत्नी ने बताया कि प्रीत अमिताभ की फिल्म 'शोले' के बहुत बड़े फैन हैं। उनकी बातें सुनकर अमिताभ बच्चन ने शोले के सेट का एक बड़ा ही रोचक किस्सा सबसे शेयर किया।
2 of 5
शोले
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
1975 में रिलीज हुई 'शोले' के एक सीन के बारे में बात करते हुए अमिताभ ने वो किस्सा सुनाया जब क्लाइमेक्स में धर्मेंद्र को कुछ गोलाबारूद उठा लेना था जिससे अमिताभ के किरदार विजय की जान बच जाती। उन्होंने कहा कि, 'जब हम ये सीन शूट कर रहे थे तो धर्मेंद्र जी नीचे खड़े थे और मैं पहाड़ी के ऊपर खड़ा था'।
अमिताभ ने बताया कि, 'धरम जी को जल्दी-जल्दी गोला बारूद और गोलियां उठाकर अपने पास भरनी थी। हालांकि जब जब वो गोलियां उठा रहे थे वो गिर जा रही थीं। ऐसे में सीन बार बार रीटेक करना पड़ रहा था। धरम जी भी बार बार ये सीन करके इरिटेट हो रहे थे'।
4 of 5
sholay
- फोटो : social media
आगे बिग बी ने कहा कि, 'धरम जी को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने गोलियां उठाई और गन में भर दीं। वो असली गोलियां थी। गुस्से में उन्होंने गोलियों से भरी बंदूक उठाई और चला दी। मैं पहाड़ी पर खड़ा था तो एक गोली मेरे कान के पास से होते हुए निकली। वो असली गोली थी, लेकिन मैं बच गया'।
5 of 5
केबीसी के सेट से अमिताभ बच्चन
- फोटो : Tumblr: @srbachchan
फिल्म शोले से जुड़े ऐसे ही बहुत से किस्से हैं जिसे फैंस जानकर हैरान होते रहते हैं। कंटेस्टेंट प्रीत मोहन सिंह ने खुलासा किया कि वो 10 साल के थे जब ये फिल्म रिलीज हुई थी। उस फिल्म में गब्बर के किरदार से उन्हें डर लगने लगा था। गौरतलब है कि फिल्म शोले के सभी किरदार आईकोनिक थे और आज भी लोग इन मशहूर कलाकारों को जय-वीरु, बसंती, ठाकुर और गब्बर के नाम से याद करते हैं। फिल्म शोले के 45 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन आज भी इस फिल्म के लिए दीवानगी खत्म नहीं हुई है और शायद कभी होगी भी नहीं।