सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक आज ओटीटी पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। संजय लीला भंसाली की फिल्म अपनी रिलीज के 19 साल बाद आज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई है। बिग बी ने एक पोस्ट साझा कर फिल्म के ओटीटी पर स्ट्रीम होने की जानकारी दी है।
2 of 5
फिल्म ब्लैक में रानी मुखर्जी और अमिताभ
- फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने आज रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने नेटफ्लिक्स से फिल्म का ट्रेलर सााझा कर लिखा, 'ब्लैक को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं और आज हम नेटफ्लिक्स पर इसकी पहली डिजिटल रिलीज का जश्न मना रहे हैं।' उन्होंने आगे लिखा, 'देबराज और मिशेल की यात्रा हम सभी के लिए एक प्रेरणा रही है। हमें उम्मीद है कि यह आपमें शक्ति और करुणा का संचार करेगी।'
3 of 5
फिल्म ब्लैक
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ब्लैक में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी अहम किरदार में नजर आए थे। फिल्म में रानी मुखर्जी ने एक दिव्यांग लड़की का किरदार निभाया था। ब्लैक में अभिनेत्री के शानदार अभिनय ने सबका दिल जीत लिया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी सबसे शानदार परफॉर्मेंस दी थी। फिल्म रिलीज के 19 साल बाद भी दर्शकों का उनका किरदार और यह फिल्म बेहद पसंद है। ऐसे में आज रविवार, 4 जनवरी को इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है।
श्रद्धा कपूर ने बनाया शादी का मन! फैंस से किया यह सवाल
4 of 5
फिल्म ब्लैक
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी पावरफुल स्टोरी और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों और आलोचकों दोनों का दिल जीत लिया था। आज इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर मेकर्स ने फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया है।
5 of 5
फिल्म ब्लैक
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी को संजय लीला भंसाली की ब्लैक में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का दूसरा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। फिल्म ने हिंदी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और सब्यसाची मुखर्जी के लिए पोशाक डिजाइन में दो और राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए थे।
पूनम पांडे के पीआर स्टंट पर पूर्व पति सैम बॉम्बे की प्रतिक्रिया