अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म '102 नॉट आउट' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 5 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने अब तक 22.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ इसी शुक्रवार रिलीज हुई राजकुमार राव को ओमर्टा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। राजकुमार राव अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं ऐसे में ओमर्टा का लगातार गिरता कलेक्शन कुछ और ही कहता है।
{"_id":"5af2a2ef4f1c1ba0098b8d1f","slug":"amitabh-bachchan-102-not-out-and-rajkumar-rao-omerta-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस पर छाए अमिताभ-ऋषि, ओमर्टा नहीं दे पाई टक्कर, जानें अब तक का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस पर छाए अमिताभ-ऋषि, ओमर्टा नहीं दे पाई टक्कर, जानें अब तक का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 09 May 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
102 not out
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
102 Not Out
‘102 नॉट आउट‘ ने 5 दिनों में ही साबित कर दिया है कि अगर कंटेट में दम है तो दर्शकों का प्यार मिलना तय है। कमाई की बात करें तो '102 नॉट आउट' अब तक 22.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी हैं। '102 नॉट आउट' ने शुक्रवार को 3.52 करोड़, शनिवार को 5.53 करोड़ और रविवार को 7.60 की कमाई की। फिल्म ने सोमवार को अपना जलवा बरकरार रखते हुए 3.20 करोड़ रुपए की कमाई की।
102 Not Out
मंगलवार को भी फिल्म ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए 2.83 करोड़ की कमाई की। बात करें राजकुमार राव की फिल्म ओमर्टा की तो शुक्रवार को फिल्म ने 54 लाख रुपए कमाए थे। शनिवार को फिल्म की कमाई 1.09 करोड़ रही। रविवार और सोमवार को भी फिल्म की कमाई कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिला।
#102NotOut continues to WIN HEARTS and WOO BOXOFFICE... Shows SOLID TRENDING on weekdays... Tue biz is in similar range as Mon 👌👌👌... Fri 3.52 cr, Sat 5.53 cr, Sun 7.60 cr, Mon 3.02 cr, Tue 2.83 cr. Total: ₹ 22.50 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 9, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
102 Not Out
उमेश शुक्ला के निर्देशन में बनी '102 नॉट आउट' का बजट 20-25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने अपने बजट का पैसा निकाल लिया है। फिल्म में एक पिता और पुत्र के रिश्ते को दिखाया गया है। इस फिल्म में अमिताभ एक पिता के रुप में दिखे है तो वही ऋषि कपूर ने इस फिल्म में उनके बेटे की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
102 not out
कई साल के बाद अमिताभ और ऋषि एक साथ बड़े पर्दे पर साथ नजर आए। इसी के साथ इस फिल्म में बिग बी का कॉमिक अंदाज इसे और भी स्पेशल बनाता है। इस फिल्म के लिए इन दोनों ही एक्टर्स ने कई तरह से प्रमोशन्स भी किए थे। बॉक्स ऑफिस पर बीते दिनों की कमाई को देखकर तो ऐसा ही लगता है कि आने वाले दिनों में फिल्म अच्छा कलेक्शन करेंगी।