{"_id":"5a72ab174f1c1b83268b7b41","slug":"amala-paul-lodges-complaint-against-a-man-for-sexually-harassing-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल को अकेले डांस करते देख डोली नीयत, कमरे में घुसा और... ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल को अकेले डांस करते देख डोली नीयत, कमरे में घुसा और...
इंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
amala paul
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ एक्ट्रेस अमाला पॉल ने हाल ही में एक व्यक्ति के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। अमाला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनके कार्यस्थल पर उनका यौन उत्पीड़न किया है। जिसकी शिकायत उन्होंने चेन्नई के टी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है।
amala paul
खबरों की मानें तो अमाला के साथ यह घटना तब हुई जब वह एक शो के लिए डांस प्रेक्टिस कर रही थीं। बता दें,उनका यह शो मलेशिया में होने वाला था। अमाला ने बताया कि उस व्यक्ति ने उन्हें अकेला पाकर उनके साथ गलत व्यवहार किया।
amala paul
अमाला पॉल ने बताया कि उस व्यक्ति की बातों से उन्हें लगा कि वह उनके इवेंट से ही जुड़ा हुआ कोई व्यक्ति है। जो कि उन्हें भविष्य में नुकसान पहुंचा सकता है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
amala paul
अमाला ने कहा, वह ऐसे बात कर रहा था मानों वह मुझे किसी फेवर के लिए प्रस्ताव दे रहा हो’। ‘वह यह जानता था कि मैं कब उस इवेंट में जाऊंगी। इस वजह से मुझे काफी असुरक्षित महसूस हुआ। मैं एक इंडिपेंडेंट लड़की हूं तो मुझे खुद की सुरक्षा का ध्यान रखना था। वह जिस तरह से सब जानता था उससे लग रहा था कि वह इवेंट को जानता है। मैं बेहद असुरक्षित महसूस करने लगी थी तो मैंने शिकायत दर्ज करना ही सही समझा’।
विज्ञापन
amala paul
बता दें, अमाला जिस इवेंट में परफॉर्म करने वाली हैं उसका नाम ‘दजलिंग थमिजासी’ है। यह इवेंट मलेशिया में होने वाला है। याद दिला दें कि अमाला पिछले दिनों टैक्स चोरी के मामले की वजह से सुर्खियों में रही थीं। इस मामले में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ भी की थी।