हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा से उनका लुक इंटरनेट पर लीक हो गया था। रणबीर का लुक काफी चर्चा में था, जिसके बाद आज मेकर्स ने अभिनेता के फर्स्ट लुक को आधिकारिक रूप से सबके सामने पेश कर दिया है। इस लुक में रणबीर लंबे-लंबे बाल और दाढ़ी के साथ बहुत ही खतरनाक लग रहे हैं। लेकिन दर्शकों को फिल्म में अभिनेता का नया रूप काफी पसंद आ रहा है। कुछ दिन पहले रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र का भी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में रणबीर और आलिया की रोमांटिक जोड़ी को लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ऐसे में दोनों फिल्मों को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।
Shamshera: रणबीर कपूर का 'शमशेरा' लुक देख आलिया भट्ट हुईं बेकाबू, पति पर ऐसे लुटाया प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन