Chiranjeevi-Nagarjuna: अनुराग ठाकुर ने साउथ एक्टर चिरंजीवी और नागार्जुन से की मुलाकात, सिनेमा पर की गहन चर्चा
एक्टर चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अनुराग ठाकुर से मुलाकात के दौरान की तस्वीरें साझा की हैं।
विस्तार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साउथ इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर चिरंजीवी और अक्किनेनी नागार्जुन से मुलाकात की। इस दौरान तीनों के बीच फिल्म इंडस्ट्री को लेकर गहन चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान की तस्वीरें चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की हैं। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने रविवार को हैदराबाद में चिरंजीवी के निवास पर उनसे मुलाकात की।
भगवान गणेश की प्रतिमा की भेट
एक्टर चिरंजीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि मुलाकात के दौरान चिरंजीवी और नागार्जन ने अनुराग ठाकुर को शॉल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दूसरी तस्वीर में चिरंजीवी केंद्रीय मंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा भेट करते नजर आ रहे हैं।
हैदराबाद यात्रा के दौरान की मुलाकात
चिरंजीवी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, 'कल अपनी हैदराबाद यात्रा के दौरान समय निकालकर मेरे घर आने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया अनुराग ठाकुर। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री और इसके विस्तार को लेकर काफी शानदार बातचीत हुई।'
Thank you dear Sri @ianuragthakur for making time to drop by at my place on your visit to Hyderabad yesterday.
Loved the delightful discussion we had along with my brother @iamnagarjuna
about the Indian Film Industry and the rapid strides it is making! pic.twitter.com/Bm6bjvHT39 — Chiranjeevi Konidela (@KChiruTweets) February 27, 2023
अल्लू अरविंद भी रहे मौजूद
बता दें कि इस मुलाकात के दौरान जाने-माने निर्माता अल्लू अरविंद भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बीते वर्ष नवंबर में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) में चिरंजीवी को फिल्म पर्सनेलिटी ऑफ द ईयर अवॉर्ड प्रदान किया था। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने उनकी खूब तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, 'चिरंजीवी तेलुगु सिनेमा में बेहद लोकप्रिय हैं और उन्होंने दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी है।'