बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने जीवन का एक नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। कुछ ही दिनों में उनके घर एक नन्हे-मुन्ने मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। ऐसे में आलिया और रणबीर के साथ-साथ पूरा कपूर और भट्ट परिवार भी बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। दोनों ही परिवार आलिया और रणबीर के बच्चे के दुनिया में आने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। ऐसे में बीते दिन आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने एक दिवाली पार्टी में शिरकत की, जहां पैपराजी ने उन्हें 'मौसी जी' कहकर पुकारा। जिसे सुन वह चौंक गई, इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन को देख पैपराजी ने बुलाया 'मौसी जी', वीडियो में देखें शाहीन का मजेदार रिएक्शन
मानव मंगलानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें होने वाली मासी शाहीन को एक दिवाली पार्टी में शिरकत करते हुए देखा जा सकता है। दरअसल, शाहीन फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली में स्पॉट हुई, जहां उन्हें उनके घर के बाहर अपनी कार से निकलते हुए देखा गया। शाहीन को अंदर जाते देख पैपराजी ने उनसे हंसाते हुए 'मौसी जी' कहा, जिसके बाद उन्होंने फोटोग्राफर्स को पोज दिए। शाहीन इस तरह से 'मौसी जी' सुनकर काफी चौंक गई थीं, लेकिन बाद में वह हंस पड़ीं। वीडियो में उनके चेहरे पर मौसी बनने की एक्साइटमेंट और खुशी साफ नजर आ रही है।
Actresses Handbags: आम इंसान के सैलरी पैकेज जितनी है इन सेलेब्स के हैंडबैग की कीमत, यहां देखें लिस्ट
हाल ही में आलिया के बारे में बात करते हुए शाहीन ने खुलासा किया था। एक इंटरव्यू में शाहीन ने बताया था कि, 'मां बनने के बाद आलिया भट्ट काम से लंबा ब्रेक लेने वाली हैं।' इतना ही नहीं शाहीन ने आलिया के शादी से पहले ही प्रेग्नेंट होने की अटकलों पर भी जवाब दिया। शाहीन ने कहा, 'आलिया और रणबीर ने इसी साल अप्रैल में की थी शादी और जून में अपने प्रेग्नेंट होने का एलान किया, इससे साफ है कि वह पहले से गर्भवती नहीं थीं।'
Sanaa: तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची राधिका मदान की 'सना', जानिए किस दिन होगा वर्ल्ड प्रीमियर
बीती रात मनीष मल्होत्रा द्वारा रखी गई इस पार्टी में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, सुहाना खान, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, काजोल, ऐश्वर्या राय, करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी और कई बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। सभी ने पार्टी में बहुत एंजॉय किया और पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
दुखद: 'मर्डर शी रोट' फेम स्टार रॉन मसाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस