{"_id":"607d957e8ebc3e8dc1318624","slug":"alia-bhatt-and-ranbir-kapoor-spotted-at-mumbai-airport-for-visiting-maldives-in-pandemic-got-trolled-by-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया संग छुट्टियां मनाने निकले रणबीर तो यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- यहां लोग मर रहे हैं और तुम...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया संग छुट्टियां मनाने निकले रणबीर तो यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- यहां लोग मर रहे हैं और तुम...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 19 Apr 2021 08:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर
- फोटो : yogen shah instagram
Link Copied
महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेहद खराब है ऐसे में वहां सरकार ने फिल्मों और टीवी की शूटिंग पर रोक लगा दी है। वहीं काम बंद होते ही एक के बाद एक कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा और मालदीव जैसी जगहों पर वेकेशन मनाने निकल गए हैं। हाल ही में कोविड 19 से उबरे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों मालदीव वेकेशन के लिए जा रहे थे, लेकिन लोगों को ये बात अच्छी नहीं लगी।
Trending Videos
2 of 5
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सोमवार की सुबह ही आलिया और रणबीर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया जहां दोनों मास्क लगाए नजर आए। रणबीर काफी समय पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे और कुछ दिनों पहले उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं आलिया भी कोरोना की चपेट में आ गईं थीं और दोनो काफी समय तक आइसोलेट रहे थे। ऐसे में दोनों ठीक होकर छुट्टियां साथ बिताने निकले हैं।
3 of 5
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आम तौर पर आलिया और रणबीर को साथ देखकर फैंस खुश होते हैं लेकिन महामारी में दोनों को वेकेशन पर जाता देख सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए। लोगों के अंदर इस बात का गुस्सा है कि एक तरफ लोग अपने जान से हाथ धो रहे हैं दूसरी तरफ सेलेब्स मौज मस्ती करने के लिए गोवा और मालदीव जा रहे हैं। इतना ही नहीं महामारी के समय में सितारे वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रही।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इनकी तस्वीर देखकर एक यूजर ने लिखा, 'वाह बेटा, कोरोना केस बढ़ा तो हम चले मालदीव। पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता'। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा की, 'घूमने जाना भी शायद जरूरी सर्विस में आता है। याद है पिछले साल यही लोग कह रहे थे कि घर पर रहो, सेफ रहो'।
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
सिर्फ आलिया रणबीर ही नहीं बल्कि टाइगर श्रॉफ भी अपनी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी के साथ मालदीव की सैर कर रहे हैं। इससे पहले सारा अली खान, जान्हवी कपूर और श्रद्धा कपूर जैसी हस्तियां मालदीव की सैर करके आ चुकी हैं। वहीं करिश्मा तन्ना भी इन दिनों गोवा में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।