रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों बॉलीवुड के क्यूट कपल में से एक माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म डार्लिंग्स के प्रमोशन में बिजी हैं तो वहीं रणबीर कपूर भी शूटिंग से समय निकालकर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ वक्त बिता रहे हैं। आलिया भट्ट इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं हाल ही में रणबीर और आलिया दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।
Ranbir-Alia: रणबीर कपूर संग बेबीमून के लिए रवाना हुईं आलिया भट्ट, एयरपोर्ट पर दिखा दोनों का स्टाइलिश अंदाज
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को रविवार की सुबह-सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। दोनों कैजुअल्स में काफी कूल लग रहे थे। हालांकि आलिया और रणबीर कहां घूमने जा रहे हैं, इस बात को खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि दोनों अपने बेबीमून पर कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा की रिलीज के बाद लंबी छुट्टियों पर जा सकते हैं।
बता दें कि बीते शनिवार को रणबीर और आलिया को अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा’ के दूसरे गाने ‘देवा देवा’ के खास प्रिव्यू के मौके पर देखा गया था। इस दौरान रणबीर कपूर काले रंग के आउटफिट में तो वहीं आलिया भट्ट ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। इस दौरान रणबीर कपूर ने आलिया के साथ अपने अफेयर और दोनों के माता-पिता बनने की ओर अग्रसर कदम तक के बारे में विस्तार से बात की।
बता दें कि इसी साल ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में आए रणबीर कपूर ने इसी साल अप्रैल में शादी कर ली थी। दोनों की शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी। इसके बाद आलिया ने अपने मां बनने की पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करते हुए फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।