{"_id":"615a8c378ebc3e628c15db0a","slug":"akshay-kumar-starts-shooting-in-delhi-for-film-rakshabandhan-said-chandni-chowk-brought-back-lots-of-memories","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन: शूटिंग के लिए चांदनी चौक में दौड़ लगाते नजर आए अक्षय कुमार, बोले- पुरानी यादें ताजा हो गईं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रक्षाबंधन: शूटिंग के लिए चांदनी चौक में दौड़ लगाते नजर आए अक्षय कुमार, बोले- पुरानी यादें ताजा हो गईं
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली में अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त हैं। अक्षय कुमार की फिल्म 'बेलबॉटम' हाल ही में रिलीज हुई जिसे आलोचकों की तरफ से जबरदस्त तारीफ मिली। वहीं अब वो अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। अक्षय बहुत जल्द फिल्म 'रक्षाबंधन' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय दिल्ली पहुंच गए हैं और वहां पर उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो चांदनी चौक में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, 'रक्षाबंधन के सेट पर आज चांदनी चौक में दौड़ लगाते हुए कई पुरानी यादें ताजा हो गईं क्योंकि ये मेरा जन्म स्थान है। लोगों की बातें सुनना कभी पुराना नहीं होता है'।
वीडियो में दिख रहा है कि अक्षय चांदनी चौक बाजार में दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फिल्म की बात करें तो जानकारी के मुताबिक अक्षय कुमार की यह फिल्म भाई-बहनों के रिश्तों को बयां करने वाली होगी, इस फिल्म का नाम ही 'रक्षाबंधन' हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं जो इससे पहले हाल ही में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष के साथ एक फिल्म ‘अतरंगी रे’ भी शूट कर चुके हैं।
3 of 5
रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'रक्षाबंधन' का एलान अक्षय कुमार ने इसका एक पोस्टर अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा करके किया था जिसमें अक्षय कुमार बहनों से गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर पर फिल्म के नाम के अलावा लिखा है 'बस बहनें देती हैं 100 प्रतिशत रिटर्न'। फिल्म में अक्षय कुमार की बहनों का किरदार साहेजमीन कौर, दीपिका खन्ना, सादिया खतीब और स्मृति श्रीकांत निभा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रक्षाबंधन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की शूटिंग के पहले ही दिन ये जानकारी भी सामने आई कि ये फिल्म अब जी स्टूडियोज ने अपने बैनर तले ले ली है। अब फिल्म की प्रस्तुतकर्ता कंपनी जी स्टूडियोज है और अक्षय की बहन अलका और आनंद इसके सहयोगी प्रस्तुतकर्ता होंगे। अक्षय की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स और आनंद एल राय की कंपनी कलर येलो प्रोडक्शन इसका निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म की शूटिंग शुरू होने के मौके पर अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘बड़े होते समय मेरी बहन अलका मेरी सबसे अच्छी दोस्त थी। ये एक ऐसी दोस्ती है जो सबसे सहज रही। आनंद एल राय की फिल्म 'रक्षाबंधन' उनको समर्पित है और ये इस खास रिश्ते का उत्सव भी है। फिल्म की शूटिंग का आज पहला दिन है। आपके प्यार और दुआओं की जरूरत है।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।