फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar says I am shifting Padman release date because of Padmaavat film

'पैडमैन' की तारीख आगे बढ़ाने पर अक्षय का बड़ा खुलासा, भंसाली के सामने कही बड़ी बात

Sat, 20 Jan 2018 07:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jan 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar says I am shifting Padman release date because of Padmaavat film
बॉलीवुड के 'पैडमैन' अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। अक्षय के साथ इस दौरान उनके अजीज दोस्त संजय लीला भंसाली भी मौजूद थे जिन्होंने सबके सामने अक्षय का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन


अक्षय से जब मीडिया ने पूछा गया कि 'पैडमैन' ही क्यों 'पद्मावत' की तारीख भी तो आगे बढ़ सकती थी। इस पर अक्षय ने कहा - 'इस समय उनकी फिल्म का रिलीज होना बहुत जरूरी है। उनकी फिल्म की तारीख को भी टाला जा सकता था लेकिन आपस में क्लैश करने या फिर झगड़ा करने का नहीं है।' 
विज्ञापन

'उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने मान लिया' 

Akshay Kumar says I am shifting Padman release date because of Padmaavat film
Akshay and Sanjay
अक्षय ने कहा - 'हम दोनों एक साथ भी अपनी फिल्मों को रिलीज कर सकते थे। सिनेमाघरों में जितना भी बिजनेस होता हम लोग आपस में शेयर कर लेते लेकिन इस समय उनकी फिल्म का रिलीज होना बेहद जरूरी है और इस बात को मैं अच्छे से समझता हूं। वह मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने मान लिया।' 
 

 

Akshay Kumar says I am shifting Padman release date because of Padmaavat film
Akshay and Sanjay
आपको बता दें 'पैडमैन' और 'पद्मावत' की रिलीज डेट एक ही थी। कुछ दिन पहले संजय लीला भंसाली ने और वायकॉम 18 टीम ने 'पैडमैन' फिल्म की टीम से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भंसाली ने 'पैडमैन' की रिलीज तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था जिसे अक्षय ने स्वीकार कर लिया। अब 'पैडमैन' फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी वहीं 'पद्मावत' 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed