फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar produced film Chumbak trailer released

'गोल्ड' से पहले 'चुंबक' देख खिंचे चले आएंगे दर्शक, अक्षय कुमार ने रिलीज किया ट्रेलर

Fri, 06 Jul 2018 02:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Jul 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar produced film Chumbak trailer released
देश विदेश के फिल्म फेस्टिवल्ज में तरीफें बटोरने के बाद मराठी फिल्म 'चुंबक' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के निर्माता बॉलीवुड एक्टर अक्षय हैं। फिल्म के ट्रेलर को गुरुवार को मुंबई में लॉन्च किया गया। इस मौके पर खुद अक्षय कुमार भी मौजूद थे। लॉन्च के दौरान अक्षय ने बताया कि यह फिल्म बेहद खास और उनके दिल के बहुत करीब है, फिल्म का मैसेज उनके दिल को छू गया और वह चाहते हैं कि यह फिल्म उनके बच्चे देखें।  
विज्ञापन


अक्षय ने फिल्म के एक्टर स्वानंद किरकिरे की जम कर तारीफ की, उन्हो ने कहा कि 28 सालों के उनके करियर में इतनी खूबसूरत एक्टिंग पहले कभी नहीं देखी। साथ ही उन्होंने मराठी फिल्म्स के कंटेंट की भी जम के तारीफ की और कहा कि हिंदी फिल्मों से बेहतर मराठी फिल्मों का कंटेंट है। 
विज्ञापन

 

मकसद कत्तई रुपए कमाना नहीं है

Akshay Kumar produced film Chumbak trailer released
अक्षय ने बताया कि महज डेढ़ करोड़ की लागत से बनी फिल्म को प्रजेंट करने के पीछे उनका मकसद कत्तई रुपए कमाना नहीं है,रुपए के लिए उनकी अपनी फिल्मे काफी हैं। उनका मकसद अच्छे कंटेंट और बेहतरीन फिल्मों को आगे लाना है। अक्षय के साथ इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट स्वानंद किरकिरे, साहिल जाधव, संग्राम देसाई, व फिल्म के निर्देशक संदीप मोदी मौजूद रहे।

बात करें अक्षय कुमार की बॉलीवुड फिल्म की तो जल्द ही वह फिल्म 'गोल्ड' लेकर आने वाले हैं। ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार एक बंगाली हॉकी कोच की भूमिका में नजर आएंगे, जो अपने देश को मेडल दिलवाना चाहता है। फिल्म ‘गोल्ड’ की कहानी भारत के हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है।

दलबीर सिंह ने साल 1948 में लंदन ऑलंपिक में हॉकी मैच के अंदर भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। आपको बता दें कि फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय कुमार के अलावा मौनी रॉय, सनी कौशल, कुनाल कपूर और अमित साध जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed