अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद अक्षय कुमार अपनी फैमिली को समय देना नहीं भूलते। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंट करने गए अक्षय ने डॉग के साथ फोटो शेयर की है।
वहीं तस्वीर में अक्षय के कंधे पर एक टैटू बनवाया हुआ है। यह टैटू ‘टीना’ के नाम का है। टीना अक्षय की वाइफ ट्विंकल खन्ना का निक नेम है। इस तस्वीर को अक्षय ने कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘इस गुड बॉय के साथ साउथ अफ्रीका की धूप लेते हुए’।
अक्षय कुमार अभी साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हैं, जहां वो क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गए हैं। इनके साथ उनके दोनों बच्चे और वाइफ ट्विंकल खन्ना भी हैं।
केपटाउन में छुट्टियां बिताने के बाद अक्षय अपनी आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के प्रमोशन में बिजी होने वाले है। अक्षय की अगले साल तीन फिल्में नजर आने वाली है। पैडमैन जनवरी में रिलीज होंगी अप्रैल में 'रोबोट 2' का नंबर आएगा। 'गोल्ड' अगस्त में रिलीज होगी।