चुनावी माहौल में पीएम नरेंद्र मोदी का एक ऐसा इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने अपने घर-परिवार से जुड़े कई राज खोले हैं। पीएम का ये इंटरव्यू खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने लिया है और उनकी जिंदगी के कई पहलुओं को उजागर किया।
2 of 5
PM Narendra Modi with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
इंटरव्यू में अक्षय कुमार, पीएम मोदी से पूछते हैं कि 'जैसे मैं अपने घर पर अपनी मां के साथ रहता हूं, आपका मन करता है सर कि आपकी मां, आपके भाई, आपके सारे रिश्तेदार आपके साथ घर पर रहें?' जिस पर पीएम ने कहा कि 'अगर मैं पीएम बनकर घर से निकलता तो शायद मन करता लेकिन मैं जिंदगी की बहुत छोटी आयु में सबकुछ छोड़ चुका हूं।'
3 of 5
pm modi and akshay kumar
- फोटो : social media
पीएम मोदी ने कहा कि 'एक समय था जब तकलीफ हुई थी लेकिन अब जिंदगी वैसी बन गई है। मेरी ट्रेनिंग उस तरह से हुई है। जैसे मेरी मां मुझे कहती है, अरे भाई मेरे पीछे तुम क्यों समय खराब करते हो। मैं गांव में रहूंगी, वहां लोगों से बातें करूंगी। मां भी देखती है कि कितना बिजी शेड्यूल है।'
4 of 5
PM Narendra Modi Interview with Akshay Kumar
- फोटो : twitter@bjp4india
इस दौरान अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को सोशल मीडिया पर कई मीम्स दिखाएं। पीएम मोदी ने कहा कि 'सोशल मीडिया का ये सबसे बड़ा फायदा है कि आम लोगों की क्रिएटिवटी का पता चलता है। पहले ऐसा नहीं होता था और एक खास वर्ग का कब्जा रहता था।'
5 of 5
pm modi and akshay kumar
- फोटो : social media
अक्षय कुमार कहते हैं कि 'जब ये इंटरव्यू प्रसारित होगा तब भी हमारे ऊपर खूब मीम्स बनेंगे। आप तो इन सबके आदी होंगे लेकिन मेरे लिए ये पहली बार है।' जिस पर पीएम मोदी कहते हैं कि 'जो हंसी मजाक वाले मीम्स होते हैं वो तो अच्छे लगते हैं लेकिन जो जानबूझकर चुभने वाली बातें होती हैं उन पर मैं ध्यान नहीं देता।'