अक्षय कुमार की हालिया रिलीज सभी फिल्में फ्लॉप रही हैं। हालांकि, एक्टर अब अपनी सुपरहिट फिल्मों के सीक्वल को लेकर सुर्खियों में हैं। खिलाड़ी कुमार को जल्द ही 'हेरा फेरी 4', 'वेलकम 3' और 'आवारा पागल दीवाना 2' में देखा जाएगा। इसी कड़ी में 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट की मानें तो इसमें फिल्म 'मुन्नाभाई' की सुपरहिट जोड़ी जुड़ने जा रही है, जिनका नाम जानकर आपका खुश होना तय है।
2 of 5
आवारा पागल दीवाना
- फोटो : सोशल मीडिया
बी टाउन से आ रही लेटेस्ट अपडेट की मानें तो अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'आवारा पागल दीवाना 2' की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। वहीं, इससे सुनील शेट्टी और परेश रावल के बाद 'मुन्नाभाई' की ब्लॉकबस्टर जोड़ी संजय दत्त और अरशद वारसी के जुड़ने की जानकारी है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्ममेकर्स एक मल्टीस्टारर कॉमेडी मूवी बनाना चाहते हैं।
3 of 5
अरशद वारसी-संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय कुमार की फिल्म 'आवारा पागल दीवाना 2' को लेकर खबरें हैं कि इसे बहुत बड़े स्केल पर शूट किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ी कुमार के अलावा, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी और संजय दत्त जैसे सितारे नजर आएंगे। मूवी की शूटिंग अगले दो महीनों में शुरू होने की जानकारी है।
Jawan: शाहरुख खान की 'जवान' की रिलीज डेट नहीं होगी पोस्टपोन, इस दिन जारी होगा फिल्म का टीजर और ट्रेलर
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अहमद खान और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला मिलकर इसकी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। यानी कि 'आवारा पागल दीवाना 2' अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। रिपोर्ट के मुताबिक, 'फिल्म की कहानी पर इन दिनों काम चल रहा है। निर्माता 'आवारा पागल दीवाना 2' की शूटिंग लोकेशन भी फाइनल कर रहे हैं। अगले दो महीनों में सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और शूटिंग की शुरुआत हो जाएगी।'
Salman Khan: 'मैंने प्यार किया' के बाद फिर एक साथ दिखे सलमान-भाग्यश्री, फैंस बोले- पहला प्यार कोई नहीं भूलता
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मल्टी स्टारर फिल्म के अगले साल यानी 2024 में रिलीज होने की खबरें हैं। साल 2002 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना' को विक्रम भट्ट ने डायरेक्ट किया था। इस मूवी में सुनील शेट्टी को अन्ना के रूप में, कुमार को गुरु गुलाब खत्री के रूप में, आफताब शिवदासानी को डॉ अनमोल आचार्य और परेश रावल को उनके ससुर के रूप में दिखाया गया था। इसके अलावा इसमें जॉनी लीवर, आरती छाबरिया, प्रीति झांगियानी, अमृता अरोड़ा, राहुल देव और ओम पुरी जैसे सितारे भी नजर आए थे।